CM योगी ने मनाया अपना 54वां जन्मदिन, PM, शाह ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 54वां जन्मदिन है। हिंदुत्व के पुरोधा कहे जाने वाले CM योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के महंत से लेकर कुशल राजनीतिज्ञ बनकर उभरे। गोरक्षपीठ के कठिन प्रबंधन की जिम्मेदारी को निभाते हुए राज्य के विकास में रोड़ा बनने वाले माफिया के मंसूबे को बुलडोजर से ध्वस्त कर उन्होंने विकास की राह में आने वाली बाधाओं के चक्रव्यूह को तोड़ दिया।
बधाई देने का सिलसिला
इस खास मौके पर सुबह से ही सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक, CM योगी बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक CM योगी के प्रति लोगों का उत्साह साफ देखा जा सकता है।
PM ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CM योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर विशेष रूप से बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सराहा। CM मोदी ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति के लिए उनके काम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
Best wishes to Uttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath Ji on his birthday. His work towards the state’s progress is noteworthy. He has always focused on improving the quality of life for people and ensuring all-round growth. Praying for his long and healthy life.…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026
गृह मंत्री ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी CM योगी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहा, शाह ने लिखा - "ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) June 5, 2026
CM योगी का सफर
परिवार को छोड़कर संत बनने, संत से गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी और फिर सांसद से दूसरी बार राज्य के सफल मुख्यमंत्री बनने के सफल 7 साल बीतने के बाद तक के उनके सियासी सफर के बीच उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे। कठिन दिनचर्या और आक्रामक तेवर के बीच उन्हें जेल तक जाना पड़ा, लेकिन वे डरे नहीं। उन्होंने हौसला रखा और सामने आने वाली कठिनाइयों को कुचलते हुए आगे बढ़ते गए।