रील के चक्कर में 35 फीट ऊंचे पुल से कूदा युवक, मौत!
Raigrah Reel Hadsa Death: रायगढ़ में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक रील बनाने की जिद में 35 फीट ऊपर से पानी में छलांग लगाई। इससे युवक की मौत हो गई। करीब 22 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव नदी में तैरता मिला। यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक दोस्तों के साथ अंबेटिकरा मंदिर घूमने गया था। मंदिर में दर्शन के बाद तीनों दोस्त नहाने के लिए मांड नदी के पास गए थे। तभी रील के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान गवां दी।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 19 वर्षीय जयसिंह अघरिया के रुप में हुई, जो कि छाल थाना क्षेत्र के हाटी गांव का निवासी था। वह अपने दो दोस्तों होरीलाल और पिंटू निषाद के साथ अंबेटिकरा मंदिर घूमने गए थे।
जयसिंह अगरिया अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। फिर वह पुल से कूदने की जिद करने लगा दोस्तों के मना भी किया लेकिन वो नहीं माना वो रील बनाने के चक्कर में 35 फीट की ऊंचाई से पानी में छलांग लगा दी।
दोस्त नहीं निकला बाहर फिर दी पुलिस को सूचना
कूदने की वीडियो तो बनी लेकिन दोस्त बाहर नहीं निकला। दोस्तों ने ढ़ूढने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और तलाश करना शुरु की। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। फिर करीब 22 घंटे के बाद शव पानी में तैरने लगा तब उसके शव को बाहर निकाला गया।
शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।