Karwa Chauth 2025: व्रत का ही नहीं बल्कि प्रेम का भी प्रतीक है यह त्योहार, जानिए...

karwa-chauth-2025-date-significance-love-festival

Karwa Chauth 2025: व्रत का ही नहीं बल्कि प्रेम का भी प्रतीक है यह त्योहार, जानिए कब मनाया जाएगा करवा चौथ?

karwa chauth 2025 व्रत का ही नहीं बल्कि प्रेम का भी प्रतीक है यह त्योहार जानिए कब मनाया जाएगा करवा चौथ

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार न सिर्फ परंपारिक बल्कि प्रेम का भी प्रतीक है। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को रखा जाएगा। यह व्रत कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होगी और 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 10 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जल व्रत रखती हैं। Read More: Sharad Purnima 2025 Puja: मंत्र और भोग के साथ जानें लकी कलर और उपाय!

करवा चौथ का महत्व और मान्यता...

करवा चौथ का पर्व नवरात्रि और शरद पूर्णिमा के बाद आता है। विवाहित महिलाएं यह व्रत अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य सुख की कामना के लिए करती हैं। मान्यता है कि इस दिन पूरे दिन उपवास रखकर रात को चंद्रमा का दर्शन करने और उसकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सौभाग्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार— इस साल करवा चौथ का व्रत विशेष संयोग में है क्योंकि उस दिन सिद्धि योग रहेगा और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। यह संयोग वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने और रिश्तों में मधुरता लाने वाला है।

पूजा विधि और परंपरा...

करवा चौथ की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन घर के पूजा स्थल को खड़िया मिट्टी या सफेद मिट्टी से सजाया जाता है। फिर माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी और कार्तिकेय की मूर्तियों की स्थापना की जाती है। पूजा की थाली में दीपक, रोली, चावल, फूल, दूब, मिठाई, दही, घी, शहद, करवा (मिट्टी का कलश), छलनी और हलुआ रखा जाता है। महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखने के बाद शाम को सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक पूजा करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं।

चंद्र दर्शन का महत्व...

इस बार चंद्रमा का उदय रात 8:13 बजे होगा। परंपरा के अनुसार, महिलाएं छलनी या किसी पात्र के माध्यम से चंद्रमा को देखती हैं और फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं। इसके बाद पति अपनी पत्नी को मीठा खिलाकर और पानी पिलाकर व्रत का पारण करवाते हैं। यह परंपरा पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का प्रतीक मानी जाती है।

बनते हैं खास पकवान...

करवा चौथ के व्रत में हल्का और सात्विक भोजन करने की परंपरा है। इस दिन घरों में विशेष रूप से खीर, हलुआ, मिठाई और सूखे मेवे बनाए जाते हैं। व्रत पूरा होने के बाद परिवार एक साथ भोजन करता है।

यह व्रत ही नहीं बल्कि प्रेम का भी प्रतीक...

करवा चौथ केवल व्रत ही नहीं बल्कि यह पति-पत्नी के बीच समर्पण, विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें यह सिखाता है कि रिश्तों में आपसी भरोसा और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। जब तक दांपत्य जीवन में विश्वास कायम रहता है, तब तक सुख और शांति बनी रहती है।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।