भोपाल में रफ्तार का कहर: बर्थडे पार्टी के बाद नशे में धुत युवकों ने 12 किलोमीटर तक मचाया उत्पात

हाइस्पीड कार का तांडव भोपाल में

भोपाल में रफ्तार का कहर: बर्थडे पार्टी के बाद नशे में धुत युवकों ने 12 किलोमीटर तक मचाया उत्पात

भोपाल में नशे में धुत युवकों ने कार दौड़ाते हुए कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारी, कई लोग घायल।

भोपाल में रफ्तार का कहर बर्थडे पार्टी के बाद नशे में धुत युवकों ने 12 किलोमीटर तक मचाया उत्पात

राजधानी भोपाल में शनिवार रात तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने शहरभर में अफरा-तफरी मचा दी। शराब के नशे में धुत युवकों ने करीब 10 से 12 किलोमीटर तक कार दौड़ाते हुए कई वाहनों, ठेलों और राहगीरों को टक्कर मार दी। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि देर रात तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। घटना के बाद शहर के कई इलाकों में दहशत और हड़कंप का माहौल बन गया।

टोयोटा हाइराइडर कार से शहर में निकल पड़े

जानकारी के मुताबिक यह घटनाक्रम कीर्ति मेडिकल इलाके से शुरू हुआ और अशोका गार्डन, अयोध्या नगर, मीनाल रेजीडेंसी होते हुए कोलार रोड तक जारी रहा। घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सर्वा दुबे, आदित्य, तुषार खरे और संभव जायसवाल सहित कुछ युवक बैरागढ़ इलाके में जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी और उसके बाद टोयोटा हाइराइडर कार से शहर में निकल पड़े।

शुरुआत में कार आदित्य चला रहा था

सूत्रों के अनुसार शुरुआत में कार आदित्य चला रहा था, लेकिन स्टेशन क्षेत्र के पास पहुंचने पर उसने वाहन सर्वा दुबे को सौंप दिया। इसके बाद कार बेकाबू रफ्तार में शहर की सड़कों पर दौड़ने लगी। रास्ते में कार ने कई दोपहिया वाहनों, सड़क किनारे लगे ठेलों और राह चलते लोगों को टक्कर मारी। अचानक हुई इस घटना से लोग घबरा गए और कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
 

संबंधित सामग्री

मॉडल ट्विशा शर्मा  की अंतिम विदाई, मेजर भाई ने दी मुखाग्नि

राज्य

मॉडल ट्विशा शर्मा की अंतिम विदाई, मेजर भाई ने दी मुखाग्नि

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल में किया गया। परिवार ने उनकी मौत के लिए न्याय की मांग की।

Tractor Trolley Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की के बीच जोरदार टक्कर, 2 मौत!

जुर्म गाथा

Tractor Trolley Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की के बीच जोरदार टक्कर, 2 मौत!

Two young men were killed in Bhilwara when their moped collided with a speeding tractor trolley loaded with stones. The driver fled the scene.

16 वर्षीय किशोर ने भोपाल में की आत्महत्या

राज्य

16 वर्षीय किशोर ने भोपाल में की आत्महत्या

भोपाल में 16 वर्षीय करण ने अपनी बहन की शादी से पहले आत्महत्या कर ली। पुलिस अभी भी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Ram Charan Video Viral: राम चरण ने मध्यप्रदेश को कहा बिहार, बुमराह को बताया फुटबॉलर, वीडियो वायरल..

मनोरंजन

Ram Charan Video Viral: राम चरण ने मध्यप्रदेश को कहा बिहार, बुमराह को बताया फुटबॉलर, वीडियो वायरल..

At the music launch of 'Peddi', Ram Charan mistakenly linked cricketer Jasprit Bumrah to football and misidentified Madhya Pradesh as Bihar, sparking viral videos.

आज होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, भदभदा विश्राम घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

जुर्म गाथा

आज होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, भदभदा विश्राम घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

भोपाल में ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज होगा। हाई कोर्ट के आदेश पर उनका दोबारा पोस्टमार्टम किया गया है। परिवार और पुलिस द्वारा सख्त निगरानी में यह प्रक्रिया संपन्न होगी।