सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

Husband Murders Sleeping Wife

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या फिर गया खाटूश्याम

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम |

Husband Kills Wife News: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक युवक ने अपनी सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वॉर कर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद दरवाजा बंद करके युवक खाटूश्याम जी चला गया। 

पड़ोसियों को हुआ शक, मिली लाश

तीन दिन बाद जब घर से तेज बदबू आने लगी तो। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा खोलकर देखा तो युवती का शव खून में लथपथ बेड में पड़ा था। 

बताया जा रहा है कि, युवती की हत्या 7 मई को की गई थी। पुलिस को इसकी सूचना 10 मई को मिली। वहीं आरोपी 12 मई को जब गांव लौटा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ के बाद हुआ खुलासा

मांढण थानाधिकारी किरण सिंह ने बताया कि-  'हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका मोनिका के पति को 12 मई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।'

पुलिस ने बताया कि- '10 मई की सुबह सूचना मिली थी कि महतावास गांव में कपिल सेन के मकान से बदबू आ रही है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो कपिल सेन की पत्नी मोनिका (36) का शव खून से लथपथ हालत पर बेड पर पड़ा था। दीवारों और जमीन पर खून के निशान थे। शव का नीमराना सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया गया।'

भाई ने कराई FIR

मेनिरा के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए भाई पवन ने बताया कि- '30 नवंबर 2009 मेरी दो बहन मोनिका और भारती की शादी गांव महतावास के रहने वाले दो भाई कपिल और गजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार समझाइश के बाद भी जब परिजन नहीं माने तो 7-8 साल पहले भारती अपने पीहर घीलोठ में आकर रहने लगी। इस दौरान मोनिका अपने ससुराल में ही रही। उसका पति कपिल हरियाणा के कुंड में सैलून में काम करता था।'

उन्होंने आगे बताया कि-

'कपिल शराब पीने का आदी था और आए दिन मोनिका से मारपीट करता था। इससे परेशान होकर मोनिका अपनी दो बेटियों के साथ हरियाणा के कापड़ीवास, रेवाड़ी में रहने लगी। वहीं एक फैक्ट्री में काम करने लगी। मोनिका कभी-कभी ससुराल के पुश्तैनी कामों के चलते गांव आया करती थी।'

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया- '6 मई को मोनिका गांव के एक परिवार में शादी होने के चलते कामकाज के लिए ससुराल आई थी। 7 मई की रात को शादी पूरी होने के बाद जब ज्यादा रात हो गई तो वह अपने घर पर ही रुक गई। इस दौरान कपिल ने कुल्हाड़ी से कई वार कर मोनिका की हत्या कर दी। किसी को उस पर शक ना हो इसके लिए वह गेट बंद करके ट्रेन से खाटूश्यामजी चला गया।'

बता दें कि, मृतका की दो बेटिया पावनी (14) कक्षा 9वीं छोटी बेटी नंदनी (11) कक्षा 7वीं में है, जो कापड़ीवास में रहकर कुंड के प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी।  फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही हैं औऱ दोनों बेटियां मामा के पास हैं।

संबंधित सामग्री

यमुना जल समझौता: दिल्ली में हरियाणा CM और जल शक्ति मंत्री से मिले CM भजनलाल शर्मा

राज्य

यमुना जल समझौता: दिल्ली में हरियाणा CM और जल शक्ति मंत्री से मिले CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा ने नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री और हरियाणा के CM के साथ जल परियोजनाओं और RRTS की प्रगति पर चर्चा की।

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

राज्य

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

बिहार सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और अपराध नियंत्रण के लिए नए पुलिस पदों की घोषणा की है। साथ ही, महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी।

पंजाब में हाई अलर्ट: CM भगवंत मान और सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

देश-विदेश

पंजाब में हाई अलर्ट: CM भगवंत मान और सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को बम धमकी मिली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

IIIT रायपुर हॉस्टल में स्टुडेंट बनकर घुसा चोर, 10 लैपटॉप चोरी कर फरार

जुर्म गाथा

IIIT रायपुर हॉस्टल में स्टुडेंट बनकर घुसा चोर, 10 लैपटॉप चोरी कर फरार

A man posing as a student stole 10 laptops from the IIIT Raipur hostel in just 20 minutes, with the entire act recorded on CCTV.

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

देश-विदेश

NEET Paper Leak नेटवर्क का खुलासा, जानिए कहां से शुरु हुई कहानी, पूरी गैंग का खुलासा

NEET 2026 परीक्षा के पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द की गई। राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में व्यापक नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें कई राज्यों के छात्र शामिल थे।