200 करोड़ की ओपनिंग करने के बावजूद भी ‘धुरंधर 2’ नहीं तोड़ पाएगी ये 3 बड़े रिकॉर्ड

dhurandhar-2-film-will-not-be-able-to-break-these-3-box-office-records

200 करोड़ की ओपनिंग करने के बावजूद भी ‘धुरंधर 2’ नहीं तोड़ पाएगी ये 3 बड़े रिकॉर्ड

200 करोड़ की ओपनिंग करने के बावजूद भी ‘धुरंधर 2’ नहीं तोड़ पाएगी ये 3 बड़े रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 collection: रणवीर सिंह की आगामी फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल तेज हो गई है। 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस स्पाई थ्रिलर से रिकॉर्ड-तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म पहले ही दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है, लेकिन इसके बावजूद यह तीन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगी।

200 करोड़ की ओपनिंग भी नहीं दिला पाएगी धुरंधर 2 को टॉप स्थान

[caption id="attachment_129281" align="alignnone" width="1011"]Dhurandhar Part 2 Dhurandhar Part 2[/caption]

अगर ‘धुरंधर 2’ 200 करोड़ रुपये की ओपनिंग करती है, तो भी यह वर्ल्डवाइड ओपनिंग के मामले में चौथे स्थान पर ही रहेगी। इस आंकड़े में पेड प्रिव्यूज का कलेक्शन भी शामिल माना जा रहा है, जिससे फिल्म को शुरुआती बढ़त मिल सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेड प्रिव्यूज से ही फिल्म करीब 40 करोड़ रुपये कमा सकती है, जो ओपनिंग डे कलेक्शन को मजबूत बनाएगा।

इन तीन फिल्मों से पीछे रह जाएगी ‘धुरंधर 2’

वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग के रिकॉर्ड में ‘पुष्पा 2’ पहले स्थान पर है, जिसने 274 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे नंबर पर ‘आरआरआर’ है, जिसका ओपनिंग कलेक्शन 223 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, ‘बाहुबली 2’ ने 214 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। इन आंकड़ों को नज़र में रखते हुए ‘धुरंधर 2’ को इन फिल्मों को पछाड़ने के लिए 200 करोड़ से कहीं ज्यादा की कमाई करनी होगी।

बड़े बजट और स्टार कास्ट से लगीं उम्मीदें

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ लगभग 275 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे, जिसमें वह हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार निभा रहे हैं।

इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

पहले पार्ट की सफलता से बढ़ी उम्मीदें

‘धुरंधर 2’ साल 2025 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया ‘रहमान डकैत’ का किरदार और ‘शरारत’ गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।