Diljit Sardaar Ji 3 Controversy: दिलजीत के सपोर्ट में बोले जस्सी - "80% गाने पा...

diljit-sardaar-ji-3-controversy-jassi-pakistani-songs-comment

Diljit Sardaar Ji 3 Controversy: दिलजीत के सपोर्ट में बोले जस्सी - "80% गाने पाकिस्तानी, तो सबको करो बैन..."!

diljit sardaar ji 3 controversy दिलजीत के सपोर्ट में बोले जस्सी  - "80 गाने पाकिस्तानी तो सबको करो बैन"

Diljit Sardaar Ji 3 controversy: बॉलीवुड के जाने - माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म “सरदार जी 3” का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहें हैं। और फिल्म के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजदूगी ने विवादो को बढ़ा दिया है। लोग अब दिलजीत को भी भारत में बैन करने की मांग कर रहें हैं। इन्हीं विवादो के बीच एक्टर के सपोर्ट में सिंगर जसबीर जस्सी का बयान सामने आया है। Read More: Panchayat Season 4 Release: फुलेरा में पंचायत चुनाव..बनराकस और प्रधान जी आमने सामने, जानिए किसके नाम हुई प्रधानी…

जसबीर जस्सी का तंज: “80% गाने पाकिस्तान से…”

जसबीर जस्सी ने सवाल उठाया और उन्होंने कहा - "सिर्फ इसलिए विरोध कर रहे हैं कि उनकी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हैं, चलो मान लिया ये देशभक्ति है और मैं आपकी देशभक्ति की सराहना करता हूं, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश के 80 प्रतिशत गाने पाकिस्तानी हैं? कभी संगीत चुराया गया, कभी बोल, कभी पूरा गाना ले लिया गया, या पाकिस्तानी सिंगरों से गवाया गया। अब बताओ, उन गानों का क्या करेंगे?"

सिंगर ने आगे कहा कि...

“क्या आपको पता है कि हमारे देश के 80 % गाने पकिस्तानी हैं? कभी संगीत चुराया गया, कभी बोल, कभी पूरा गाना—अब उन गानों का क्या करेंगे?” "अगर बैन करना है, तो जितने भी पाकिस्तानी गाने हैं, उन्हें यूट्यूब और स्पॉटिफाई से डिलीट करो। अगर बैन करना है, तो सबको करो, ऐसा नहीं आप सिर्फ एक आर्टिस्ट का विरोध करना शुरू कर दिया?"

AICWA का कड़ा रुख, PM को भेजा पत्र...

इसी विवाद के बीच, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ आपत्ति जताई है। AICWA ने उनकी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार शामिल करने को देशद्रोह बताया, खासकर जब हाल ही में पहलगाम में 26 भारतीयों की मौत हुई थी।

AICWA की मांगें: बैन सहित सख्त कार्रवाई...

1. दिलजीत के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में सस्पेंड किए जाएं। 2. उनकी फिल्मों और गानों को यूट्यूब, स्पॉटिफाई, जियो सावन, सभी OTT प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए। 3. उनके लाइव शो और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर स्थायी प्रतिबंध। 4. किसी भी सरकारी कार्यक्रम में उनका नाम न लिया जाए। 5.“सरदार जी 3” की फंडिंग की जांच हो तथा पूरे भारत में बैन लगाया जाए। 6. भविष्य में उनकी किसी भी फिल्म को सर्टिफिकेट न दिया जाए। 7. AICWA ने दिलजीत को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से आधिकारिक रूप से बैन किया और वादा किया कि जो उनसे जुड़ेगा, उस पर कानूनी कार्यवाही होगी      

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।