Rozlyn took a dig at Tanushree: तनुश्री दत्ता का रोते हुए वीडियो वायरल, Rozlyn Khan ने उड़ाया मजाक!
फैन का स्टार-स्ट्रक मोमेंट, वीडियो हुआ वायरल...
कंटेंट क्रिएटर शकीरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह निकोलज के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। शकीरा ने लिखा—
"मैं बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में थी। जब मैं खुद का वीडियो बना रही थी, तभी पीछे अचानक जेमी लैनिस्टर (निकोलज कोस्टर) खड़े दिखे। यह मेरे लिए स्टार-स्ट्रक मोमेंट था।"
View this post on Instagram
A post shared by Reena Khan Choudhary ??(رینا) (@thatcorporatefashionmonger)
निकोलज कोस्टर वाल्डो का वीडियो वायरल...
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्टर टेबल पर दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने इडली, डोसा और वड़ा जैसी साउथ इंडियन डिशेज का स्वाद लेते नजर आ रहें हैं।
इसके बाद रेस्टोरेंट के बाहर निकोलज ने दोस्तों के साथ पोज भी दिए। फैंस इस बात से हैरान हैं कि इतने बड़े स्टार बिना सिक्योरिटी और मीडिया अटेंशन के घूम रहे थे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे भारत किस काम से आए हैं।
एक्टर का वर्कफ्रंट...
निकोलज ने हॉलीवुड में अपना पहला बड़ा ब्रेक 2001 में फिल्म 'ब्लैक हॉक डाउन' से पाया था। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अलावा उन्होंने ‘हेडहंटर्स’, ‘स्टीलिंग रेम्ब्रांट’, ‘अ थाउजेंड टाइम्स गुड नाइट’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
जल्द ही वे टीवी सीरीज ‘King And Conqueror’ में नजर आएंगे, जो ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है। इसका प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होगा।