पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pak Leader Warns Aditya Dhar

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pakistani politician Nabeel Gabol has warned Bollywood director Aditya Dhar, urging him to make a sequel to his films 'Dhurandhar' and 'Dhurandhar 2', with a new title inspired by Gabol himself.

पाक नेता की चेतावनी- मैं धुरंधर 3 बनाऊंगा ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'! |

Pak leader's warn to Aditya: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर में से एक आदित्य धर ने 'धुरंधर' और 'धुरंधर2' फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के आने के बाद आदित्य धर देश-दुनिया में भी काफी मशहूर हो गए। इसी के चलते पाक के एक नेता नबील गबोल ने आदित्य धर को चेतावनी देते हुए 'धुरंधर3' बनाने को कहा।

पाक नेता की चेतावनी

नबील गबोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि - 'अब मैं भारत को जो जवाब दूंगा, उन्होंने ल्यारी के खिलाफ धुरंधर 1 और धुरंधर 2 बनाई है। मैं उनको धुरंधर 3 बनाकर दूंगा, लेकिन उसका नाम धुरंधर नहीं होगा, बल्कि ल्यारी का गब्बर होगा।'

आगे कहा कि-

'उन्होंने किससे पंगा लिया है? मुझसे। मैं कौन हूं? मैं नबील गबोल हूं, मैं राकेश बेदी नहीं हूं। मैं ऐसा जवाब दूंगा, जिसे आदित्य धर याद रखेंगे और मोदी, जिनके पैसों से आपने धुरंधर बनाई है, उन्हें भी पता चल जाएगा जब धुरंधर 3 आएगी।'

धुरंधर मचा रही धमाल

5 दिसंबर 2025 को 'धुरंधर' दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर  रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम किरदार में है। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचाते हुए फिल्म ने 1307 करोड़ रुपए कमाएं। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ।

'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को हुई थी रिलीज

'धुरंधर' का दूसरा पार्ट दुनियाभर में 19 मार्च 2026 को बॉक्सऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 1,780.76 करोड़ रुपए  की कमाई कर चुकी है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,132.94 करोड़ रुपए और कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,356.01 करोड़ रुपए तक हो गया है।

संबंधित सामग्री

Ranveer Deepika Photo Viral: दीपिका और रणवीर अपने नए घर में आए नजर, तस्वीरें वायरल!

मनोरंजन

Ranveer Deepika Photo Viral: दीपिका और रणवीर अपने नए घर में आए नजर, तस्वीरें वायरल!

A viral photo of Bollywood stars Ranveer Singh and Deepika Padukone shows them flaunting a baby bump, hinting at their second child.

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

मनोरंजन

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

रवीना टंडन ने ऋषिकेश के दो दिवसीय दौरे में गंगा आरती, कथा सुनी और गौ पूजन किया। उन्होंने साड़ी पहनकर स्कूटी से जानकी सेतु पार किया।

रिलीज से पहले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कमाए ₹120 करोड़, अक्षय कुमार की फीस ने चौंकाया

मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कमाए ₹120 करोड़, अक्षय कुमार की फीस ने चौंकाया

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले ही 120 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में अक्षय के साथ बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी।

आमिर खान की शादी को लेकर राखी गुलजार का बयान आया सामने!

मनोरंजन

आमिर खान की शादी को लेकर राखी गुलजार का बयान आया सामने!

Rakhee Gulzar supports Aamir Khan's decision to marry at 61, citing age should not define happiness in marriage, references Robert De Niro.

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sonu Mishra withdrew from 'Kala Hiran' after concerns over the portrayal of Salman Khan. Producer Amit Jani ignored Salman's legal notice, fueling the dispute.