Paresh Rawal 70th Birthaday: 'बाबूराव' का 70वां जन्मदिन आज, जानिए फिल्मी सफर...

paresh-rawal-70th-birthday-filmy-journey-baburao-2025

Paresh Rawal 70th Birthaday: 'बाबूराव' का 70वां जन्मदिन आज, जानिए फिल्मी सफर...

paresh rawal 70th birthaday बाबूराव का 70वां जन्मदिन आज जानिए फिल्मी सफर

Akshay on Paresh Rawal Exit: परेश रावल के ‘Hera Pheri 3’ फिल्म छोड़ने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी… आपको बता दें कि, परेश रावल का जन्म 30 मई 1955 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता बिजनेसमैन थे, परेश को बचपन से ही थिएटर में गहरी दिलचस्पी थी। स्कूल के दिनों से ही वे नाटकों में भाग लेते थे और 15 साल की उम्र में पहली बार उन्हें एक नाटक में अभिनय का मौका मिला।

थिएटर के दौरान मिली जीवनसाथी..

थिएटर के दिनों में ही परेश की मुलाकात अभिनेत्री स्वरूप संपत से हुई। 1975 में कॉलेज के समय स्वरूप ने परेश की एक स्टेज परफॉर्मेंस देखी और उनकी फैन बन गईं। शो खत्म होते ही उन्होंने बैकस्टेज जाकर परेश से मुलाकात की और वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई।

पहली नजर में प्यार, 12 साल बाद शादी...

परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने स्वरूप को पहली नजर में देखकर ही शादी का फैसला कर लिया था। उन्होंने स्वरूप से कहा था कि - 'पहली बार स्वरूप को देखते ही उन पर फिदा हो गया था। जब यह बात अपने दोस्त महेंद्र जोशी को बताई तो उसने कहा कि तुझे पता है तू जिस कंपनी में काम कर रहा है उसके बॉस की बेटी है। मैंने कहा कि किसी की भी बेटी हो, बहन हो, मां हो, मैं इसके साथ शादी करूंगा।' उन्होंने आगे बताया कि - 'मैंने स्वरुप को 1975 में प्रपोज किया, और पहली मुलाकात के कुछ महिने बाद ही उन्होंने स्वरुप से कहा मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। लेकिन ये मत कहना कि पहले एक - दूसरे को जानते हैं, फिर आगे बढ़ते है, क्योकि मरते दम तक कोई किसी को नहीं जान पाता इसलिए मेरे साथ ये वाली बातें मत करना।' 12 साल के रिश्ते के बाद, 1987 में उन्होंने मुंबई के लक्ष्मीनारायण मंदिर में एक पेड़ के नीचे सात फेरे लिए। इस शादी में सिर्फ 9 पंडित थे और कोई मंडप नहीं था। उनके दो बेटे हैं – आदित्य और अनिरुद्ध।

फिल्मी करियर की शुरुआत...

परेश रावल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1982 की गुजराती फिल्म ‘नसीब नी बलिहारी’ से की। बॉलीवुड में उन्होंने 1984 में केतन मेहता की फिल्म ‘होली’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में भी शानदार अभिनय किया।

‘बाबूराव’ से मिली सबसे ज्यादा लोकप्रियता..

प्रियदर्शन की फिल्म ‘हेरा फेरी’ में ‘बाबूराव गणपत राव आपटे’ का किरदार परेश रावल के करियर का मील का पत्थर साबित हुआ। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। लेकिन अब यही किरदार उनके लिए एक बोझ बन चुका है।

राजनीति में भी आजमाया हाथ..

2014 में परेश रावल ने राजनीति में कदम रखा और अहमदाबाद ईस्ट से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। परेश ने कहा था कि उन्हें यकीन था कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, इसलिए वह राजनीति में आए।

परेश रावल की फेमस फिल्में...

परेश रावल सबसे लोकप्रिय और वाणिज्यिक सफल फिल्मों में क्षणाशन (1991), मनी (199 3), मनी मनी (1995), गोविंदा गोविंदा (1994), रिक्शावुडू (1995), बावागरु बागुनारा (1998), शंकर दादा एमबीबीएस (2004), और टीन मार (2011) 2012 में आयी फिल्म ओह माई गॉड, वर्ष 2018 में राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू ,वेलकम बैक, फरारी की सवारी, रेडी, अतिथि तुम कब जाओगे?, मेरे बाप पहले आप, भूल भुलैया, मालामाल वीकल, भागम भाग, हंगामा, फिर हेरा फेरी इत्यादि।

240 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय...

अपने चार दशक के करियर में परेश रावल ने करीब 240 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने गंभीर, कॉमिक, निगेटिव हर तरह के किरदारों में जान डाली है। चाहे ‘सिर्फ तुम’ का खलनायक हो या ‘OMG’ का गहराई भरा किरदार – परेश रावल हर बार दर्शकों को चौंकाते रहे हैं।

 एक्टर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं...

सुनील शेट्टी ने दी बधाई...

रितेश देशमुख ने दी बधाई..    

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।