Santosh Kumar Apologizes Aditya Dhar: पहले आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का लगाया ...

Santosh Kumar Apologizes to Aditya Dhar

Santosh Kumar Apologizes Aditya Dhar: पहले आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का लगाया आरोप, अब मांगी माफी...

After accusations of script theft for 'Dhurandhar 2', Santosh Kumar has apologized to director Aditya Dhar, resolving the matter in court.

santosh kumar apologizes aditya dhar पहले आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का लगाया आरोप अब मांगी माफी

Santosh Kumar Apologizes Aditya Dhar: पहले आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का लगाया आरोप, अब मांगी माफी |

Santosh Kumar Apologizes Aditya Dhar: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की पॉपुलर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होते ही बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया। दुनियाभर में फिल्म ने करीब 1,800 से 1,828 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड ग्रॉस) की कमाई कर चुकी है। लेकिन फिल्म जहां एक ओर कमाल कर रही थी, वहीं दूसरी ओर फिल्म पर कॉन्ट्रोवर्सी शुरु हो गई। 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर पर संतोष कुमार ने स्क्रिप्ट चोरी का इल्जाम लगाया था। लेकिन अब संतोष कुमार ने आदित्य धर से माफी मांग ली है।

संतोष कुमार ने मांगी माफी

30 मार्च को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संतोष कुमार ने आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का इल्जाम लगाया था। कहा था कि- 'आदित्य धर ने उनकी लिखी स्क्रिप्ट चुराकर फिल्म बनाई।'

इसके बाद डायरेक्टर आदित्य धर ने बॉम्बे हाईकोर्ट में संतोष के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की। हाल ही में इस पर सुनवाई के दौरान संतोष कुमार का केस लड़ रहे वकील डॉ. बिरेंद्र सराफ ने कोर्ट में कहा कि- 'अगर संतोष कुमार ये आश्वासन देते हैं कि वो भविष्य में इस तरह की कोई मानहानिकारक टिप्पणी नहीं करेंगे, तो वो ये मामला सुलझाने के लिए तैयार हैं।'

संतोष कुमार के वकील की दलील

संतोष कुमार के वकील ने उनकी शर्त मानते हुए माफी पेश की और आश्वासन दिया किया। भविष्य में वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे और न ही आदित्य धर के खिलाफ कोई बयान देंगे। इसके बाद आदित्य धर ने इस केस को आगे नहीं बढ़ाया और अदालत ने संतोष कुमार की माफी स्वीकार कर मामला खारिज कर दिया। 

आखिर कैसे शुरु? 

संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्प्रेंस में धुरंधर 2 फिल्म की स्क्रिप्ट को अपनी बताते हुए कहा कि-  ‘आप सबने देखा होगा कि फिल्म बहुत अच्छी चल रही है। ये मूवी देखने के बाद मुझे पता चला कि ये मेरी स्क्रिप्ट है। मेरी कहानी है। मैंने इसे बहुत मेहनत से किया था। 2023 में मैंने यहां आकर बहुत सारी कंपनियों को स्टोरी नरेट की थी। मुझे कहा गया था कि अगर आपको बड़ा एक्टर चाहिए, तो बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी लेकर आओ। मैं सोनी के पास गया, जी के पास गया, टी-सीरीज के पास गया, धर्मा प्रोडक्शन के पास गया।’

उन्होंने आगें कहा था कि-  

‘मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए आदित्य रॉय कपूर चाहिए था। मैंने बहुत कोशिश की। मैंने बहुत डायरेक्टर्स को स्क्रिप्ट भेजी। मैं स्क्रीनराइटर एसोसिएशन का हिस्सा था, मैंने वहां भी स्क्रिप्ट रजिस्टर करवाई है, नवंबर 2023 में। मेरे पास सारे सबूत हैं। मेरे पास तस्वीरें हैं, स्क्रिप्ट हैं, स्केच हैं। मैं इस फिल्म के खिलाफ केस कर रहा हूं। फिल्म अच्छी है, लेकिन उन लोगों ने मेरे काम का दुरुपयोग किया है। फिल्म सिनेमा एंटरटेनमेंट थी, लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया।’


 

संबंधित सामग्री

 प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!

मनोरंजन

प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!

मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग रोकने की अपील की, जिसके बाद प्रणीत मोरे और हिमांशु के लिए समर्थन जाहिर किया।

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। उनके जीवन में संघर्ष से लेकर बॉलीवुड स्टारडम तक का सफर बेहद प्रेरणादायक है।

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

मनोरंजन

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

बॉलीवुड फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक भव्य पार्टी आयोजित की, जिसमें सलमान खान सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

Pranit More faced criticism after a controversial video from his show went viral. He apologized on Instagram, expressing regret and promising improvement.