Sonam Gave Birth 2nd Baby: सोनम कपूर दूसरी बार बनी मां, सोशल मीडिया पर दी जानकारी...

sonam-kapoor-second-baby-born-social-media-announcement

Sonam Gave Birth 2nd Baby: सोनम कपूर दूसरी बार बनी मां, सोशल मीडिया पर दी जानकारी...

sonam gave birth 2nd baby सोनम कपूर दूसरी बार बनी मां सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sonam Gave Birth 2nd Baby: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 40 की उम्र में दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर दी है। उन्होंने लिखा कि- 'अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं।'

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी

सोनम कपूर ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि- 'बहुत खुशी और प्यार के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है। अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं। वायु अपने छोटे भाई के आने से बहुत खुश है। इस नन्हे मेहमान ने हमारे घर में ढेर सारी खुशियां ला दी हैं। हम अब चार लोगों का परिवार बनकर इस नई शुरुआत के लिए बहुत आभारी हैं। प्यार के साथ- सोनम, आनंद और वायु।'

फरवरी में हुई थी गोदभराई की रस्म

8 फरवरी रविवार को सोनम कपूर के मुंबई स्थित घर में बेबी शावर का फंक्शन रखा गया था , इस फंक्शन में सोनम का परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुएं, इनके अलावा कुछ सेलेब्स भी पहुंचे थे। फंक्शन के दौरान अनिल कपूर ने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन करते नजर आए थे। इस फंक्शन में फरा खान, संजय कपूर अपने बेटे के साथ, बोनी कपूर, खुशी कपूर करीना कपूर, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर जैसे सेलेब्स इस समारोह में शामिल हुए थे।

आनंद से मुलाकात,शादी और मां बनने तक का सफर

साल 2016 में  सोनम कपूर की बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पहली बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को मुंबई में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी को निजी और संतुलित तरीके से जिया। 20 अगस्त 2022 को इस कपल ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया, जिसके बाद सोनम अब फैमिली लाइफ और मदरहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।

एक्ट्रेस की कुछ खास फिल्में

सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और फैमिली लाइफ व मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की। फिर वो 2009 में अभिषेक बच्चन के साथ ‘दिल्ली 6’ में नजर आईं और ‘मश्कली’ के नाम से फेमस हुंई। फिर वो आई हेट लव स्टोरी, रांझणा, भाग मिल्खा भाग में काम किया इस फिल्म को करने पर उन्होंने सिर्फ 11 रुपये फीस ली थी। वो सलमान के साथ प्रेम रतन धन पायो, नीरजा मूवी, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, संजू जैसी मूवीज में नजर आईं। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आईं थी। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। सोनम इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ और अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।   Also Read-Rajat Dalal Gets Married: ‘द 50’ शो के फेमस कंटेस्टेंट रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी!

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।