Vivek Ranjan ON Mamta Banerjee: 'द बंगाल फाइल्स' फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बंगाल के चुनाव रिजल्ट आते ही खुशी जाहिर की। उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसा और कहा कि 'ममता बनर्जी की हार के बाद बंगाल की जनता इसके बाद निडर होकर जिएगी।'
दरअसल 4 मई को बंगाल चुनाव का रिजल्ट आया, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारी मतों से हार मिली। वहां इस साल BJP की सरकार बनाई जाएगी।
विवेक रंजन एक्स पर जताई खुशी
'द कश्मीर फाइल्स' और 'द बंगाल फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक पुराना वीडियो शेयर किया और लिखा कि- ‘दोबारा कभी नहीं। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए, ममता बनर्जी ने मुझे बंगाल में रोक दिया था, जब द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया था और उन्होंने कहा था कि मुझे बंगाल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’
उन्होंने आगे लिखा कि-
‘पिछले साल, उन्होंने द बंगाल फाइल्स को भी पश्चिम बंगाल में पूरी तरह बैन कर दिया। हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया। हम पर हमले हुए और मारपीट भी हुई। मेरे खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं। मुझे बंगाल में पूरी तरह से बैन कर दिया गया था। मैं तो अपना अवॉर्ड लेने के लिए गवर्नर के पास भी नहीं जा सका। लेकिन हमने हार नहीं मानी। चुनाव के दौरान हमने कोशिश की कि द बंगाल फाइल्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक (छुपकर) पहुंच सके।’

डायरेक्टर ने आगे लिखा कि-
‘मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने तरीके से लड़ाई जारी रखी। और आखिर में यह बड़ी जीत मिली। बंगाल के महान लोगों को बधाई। अब आप बिना डर के, सिर ऊंचा करके चल सकते हैं।’
फिल्म रिलीज पर बंगाल में लगी थी रोक
विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स (2025) को पश्चिम बंगाल में अनौपचारिक बैन लगाया था, जिसके बाद थियेटर मालिकों ने स्क्रीनिंग करने से इनकार कर दिया था। 1946 के कोलकाता दंगों पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा हुआ। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी सरकार पर फिल्म रोकने व तानाशाही का आरोप लगाया। फिर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट कोलकाता में आयोजित किया गया था।
