आज आखिरी मौकाः ITR की डेडलाइन सिर्फ एक दिन बढ़ी

itr-deadline-extended-today-only-last-date-16-september

आज आखिरी मौकाः ITR की डेडलाइन सिर्फ एक दिन बढ़ी

आज आखिरी मौकाः itr की डेडलाइन सिर्फ एक दिन बढ़ी 

ITR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना और ब्याज!

 itr filing 5 benefits importance tax refund loan easy ITR deadline extended: बस एक दिन और...! ये वो लाइन है जो आयकर विभाग (Income Tax Department) ने उन लाखों लोगों को राहत देने के लिए कही जो अब तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाए थे। 15 सितंबर को आखिरी तारीख थी लेकिन अब एक मामूली राहत देते हुए इसे 16 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन ध्यान रहे ये फाइनल एक्सटेंशन है। अगर आपने आज भी फाइल नहीं किया तो सिर्फ जुर्माना ही नहीं ब्याज भी भरना पड़ेगा।

 अब तक 7.3 करोड़ ITR फाइल हो चुके फिर भी लाखों पीछे

2025-26 के ITR फाइलिंग सीज़न में अब तक 7.3 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने अपना रिटर्न दाखिल किया है। ये आंकड़ा पिछले साल से 2 लाख ज्यादा है। बावजूद इसके अभी भी लाखों लोग ऐसे हैं जिन्होंने रिटर्न नहीं भरा है। कई लोग सोचते हैं अभी टाइम है बाद में कर लेंगे...लेकिन इस बार डिपार्टमेंट ने साफ कर दिया है अब और एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।

 क्यों बढ़ाई गई तारीख?

इस बार ITR फॉर्म्स में कुछ बदलाव किए गए थे। ITR फाइलिंग टूल्स को अपडेट किया गया बैकएंड सिस्टम में सुधार किया गया और सबसे बड़ी बात तकनीकी कारणों से हजारों लोग अंतिम दिनों में पोर्टल एक्सेस नहीं कर पा रहे थे Income Tax Return इन्हीं सब कारणों से CBDT (Central Board of Direct Taxes) ने सोमवार की रात सर्कुलर जारी कर डेडलाइन को 16 सितंबर तक बढ़ा दिया।

 अफवाहों से बचें: 30 सितंबर तक डेट नहीं बढ़ी है

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल था कि ITR की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक बढ़ गई है। लेकिन आयकर विभाग ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए साफ किया डेडलाइन सिर्फ 16 सितंबर तक बढ़ी है। इसके बाद लेट फीस और ब्याज दोनों लागू होंगे।

 कैसे भरें ITR – 4 आसान स्टेप्स

चार्टर्ड अकाउंटेंट आनंद जैन के मुताबिक ITR भरना अब पहले जितना जटिल नहीं रहा। बस ये 4 स्टेप्स समझ लीजिए:

 कागज़ात तैयार रखें:

  • Form 16: सैलरी की जानकारी के लिए
  • Form 26AS और AIS: TDS और टैक्स भुगतान की जानकारी
  • बैंक स्टेटमेंट ब्याज प्रमाणपत्र LIC PPF Home Loan Rent slips Capital Gain info आदि

 सही ITR फॉर्म चुनें:

Form किसके लिए है?
ITR-1 सैलरी एक मकान और ब्याज आय ₹50 लाख से कम
ITR-2 एक से अधिक मकान या कैपिटल गेन
ITR-3 बिजनेस या प्रोफेशनल इनकम
ITR-4 Presumptive Taxation (छोटे व्यापारी फ्रीलांसर)

 ITR फाइल करें (Online):

  • साइट: https://incometax.gov.in
  • PAN से लॉगिन करें
  • सही फॉर्म चुनें सभी जानकारी भरें
  • टैक्स कैलकुलेट करें
  • अगर टैक्स देना है तो ऑनलाइन पेमेंट करें

 ITR वेरिफाई करें:

रिटर्न फाइल करने के 30 दिन के अंदर वेरिफिकेशन जरूरी है वरना ITR अमान्य हो सकता है। वेरिफिकेशन के तरीके:
  • Aadhaar OTP
  • Net Banking
  • Demat Account
  • Digital Signature

12 lakh tax free budget tds rent income

आज फाइल नहीं किया तो ये होगा नुकसान:

आयकर रिटर्न नहीं फाइल करने पर जुर्माना/ब्याज
16 सितंबर के बाद फाइल किया ₹5 000 जुर्माना
31 दिसंबर के बाद ₹10 000 जुर्माना
अगर आपकी इनकम ₹5 लाख से कम है ₹1 000 जुर्माना
टैक्स बकाया है हर महीने 1% ब्याज

गलत जानकारी भरने से बचें वरना आएगा नोटिस

कुछ लोग गलत डिडक्शन दिखाकर टैक्स बचाते हैं जैसे कि LIC मेडिकल इंश्योरेंस डोनेशन हाउस लोन आदि में ज्यादा क्लेम कर देते हैं। Read More:- हिमाचल प्रदेशः बिलासपुर में फटा बादल, मंडी में जमीन खिसकी अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट AI से रिटर्न की जांच करता है।
  • डेटा क्रॉसचेक होता है
  • बैंकों म्युचुअल फंड TDS से मिली जानकारी मिलाई जाती है
  • और गलती मिलने पर नोटिस पेनल्टी यहां तक कि स्क्रूटिनी भी हो सकती है

आज नहीं तो जुर्माना तय

अगर आप अब तक रिटर्न नहीं भर पाए हैं तो यही मौका है। आज 16 सितंबर 2025 – रात 11:59 बजे तक ITR फाइल करें। कल से जुर्माना शुरू होगा, ब्याज शुरू हो जाएगा और मानसिक तनाव भी शुरू होगा अभी फाइल करें बाद में पछताएं नहीं! ? ITR फाइल करने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।