15 जुलाई को बाजार में बड़ी हलचल संभव !

share-market-15-july-stock-alert-india-2025

15 जुलाई को बाजार में बड़ी हलचल संभव !

15 जुलाई को बाजार में बड़ी हलचल संभव

15 जुलाई बाजार के लिए क्यों है बेहद अहम? जानिए इस हफ्ते किन 5 फैक्टर्स पर रहेगी आपकी नजर!

15 जुलाई शेयर बाजार अलर्ट: नई दिल्ली: देश का शेयर बाजार एक बार फिर हाई अलर्ट पर है और इसकी सबसे बड़ी वजह है 15 जुलाई। जी हां, सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में निवेशकों और ट्रेडर्स की नजरें इस तारीख पर टिकी होंगी। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षभू शाह ने इस दिन को ट्रेडिंग के लिहाज से बेहद संवेदनशील करार दिया है। उनके अनुसार, 14 से 16 जुलाई के बीच बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

इस सप्ताह बाजार की दिशा तय करने वाले 5 बड़े फैक्टर्स होंगे। इनमें कंपनियों के तिमाही नतीजे, थोक और खुदरा महंगाई दर के आंकड़े, विदेशी निवेशकों की रणनीति, वैश्विक घटनाक्रम और टेक्निकल इंडिकेटर्स प्रमुख रहेंगे।

आइए जानते हैं वो 5 फैक्टर्स जो इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे:

1. तिमाही नतीजे:

इस हफ्ते कई दिग्गज कंपनियां अपने नतीजे घोषित करेंगी – जैसे कि HCL टेक, टेक महिंद्रा, ICICI बैंक, विप्रो और JSW स्टील। इन नतीजों से सेक्टोरल ट्रेंड तय हो सकते हैं।

2. महंगाई के आंकड़े:

14 जुलाई को खुदरा और थोक महंगाई दर के आंकड़े आएंगे। मई में खुदरा महंगाई 2.82% और थोक महंगाई 0.39% रही थी। ये आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की दिशा तय करेंगे।

3. वैश्विक घटनाएं:

अमेरिका में ट्रम्प की संभावित टैरिफ नीतियों से अनिश्चितता बनी हुई है, जबकि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद बाजार में थोड़ी सकारात्मकता ला सकती है।

4. FII की चाल:

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 5,155 करोड़ रुपए की बिकवाली की, वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 3,483 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को सपोर्ट किया।

5. टेक्निकल एनालिसिस:

निफ्टी फिलहाल 20-Days EMA से नीचे ट्रेंड कर रहा है और 24,500–25,200 के बीच कंसॉलिडेशन रेंज में फंसा है। नीचे की ओर 24,500 मजबूत सपोर्ट है जबकि ऊपर की ओर 25,550 और 25,750 प्रमुख रेजिस्टेंस पॉइंट होंगे।

15 जुलाई शेयर बाजार अलर्ट: निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस जोन:

  • सपोर्ट लेवल्स: 24,450 / 24,538 / 24,676 / 24,850 / 24,978 / 25,085

  • रेजिस्टेंस लेवल्स: 25,320 / 25,434 / 25,566 / 25,600 / 25,911 / 26,230

15 जुलाई शेयर बाजार अलर्ट: अन्य खास बातें इस हफ्ते की:

  • IPO अपडेट: तीन नए IPO लॉन्च होंगे और 6 नई लिस्टिंग होने वाली हैं।

  • पिछले हफ्ते की गिरावट: शुक्रवार को सेंसेक्स 690 अंक टूटा और निफ्टी 205 अंक गिरा।

  • ट्रेडर्स अलर्ट: 15 जुलाई ±1 दिन बाजार में तेज़ हलचल संभव, इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए मौका।

    Note* निवेश करने से पहले बाजार की परिस्थितियों और अपने सलाहकार से राय अवश्य लें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है और इस खबर में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है।

Read More: NHAI का नया नियम: अब ‘हाथ में फास्टैग’ दिखाने पर सीधे ब्लैकलिस्ट

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।