बिना किसी सांचे के 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी खमन ढोकला

ढोकला रेसिपी

बिना किसी सांचे के 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी खमन ढोकला

जानिए कैसे बिना स्टीमर के प्रेशर कुकर में बनाया जा सकता है स्पंजी और जूसी ढोकला। सरल सामग्री और विधि से.

बिना किसी सांचे के 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी खमन ढोकला

बिना किसी सांचे के 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी खमन ढोकला |

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में टाइम की कमी की वजह से कई लोग ब्रेकफॉस्ट स्किप कर देते हैं, लेकिन ढोकला ऐसा नास्ता है जो कि , 10  मिनट में तैयार हो जाता है। अगर आपके पास ढोकला बनाने का सांचा नहीं है तो भी आप कुकर का इस्तेमाल कर ढोकले को सॉफ्ट, स्पंजी और जालीदार बना सकते हैं। आइए आपको बताएं बिना किसी फैंसी स्टीमर के, साधारण प्रेशर कुकर में परफेक्ट ढोकला कैसे तैयार कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री 

1½ कप बेसन, 1-2 हरी मिर्च + अदरक का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, 1 चुटकी हींग, स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच चीनी, 1 चुटकी हल्दी या पीला फूड कलर (ऑप्शनल), ½ कप पानी, 2 छोटे चम्मच रिफाइंड तेल, 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच पानी (सोडा डालने के लिए)।

स्टेप-बाय-स्टेप विधि 

परफेक्ट बैटर तैयार करना

मिक्सर जार में डेढ़ कप बेसन डालें। इसमें हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, नींबू का रस, हींग, नमक, चीनी, हल्दी/फूड कलर और आधा कप पानी डालकर अच्छे से पीस लें। बैटर न बहुत गाढ़ा हो और न बहुत पतला – मीडियम गाढ़ापन रखें।

तेल डालना और घोल को फेंटना

मिक्सर से बैटर को बड़े बाउल में निकाल लें। इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालें।  तेल से ढोकला अंदर से सूखा नहीं पड़ता और लंबे समय तक सॉफ्ट रहता है। अब व्हिस्कर या चम्मच से 1-2 मिनट तक लगातार एक ही दिशा में अच्छी तरह फेंटें। फिर ढककर 10 मिनट के लिए रेस्ट करने रख दें।

बर्तन ग्रीस करना और सोडा ऐड करना

रेस्टिंग के दौरान जिन कटोरियों या छोटे बर्तनों में ढोकला बनाना है, उन्हें अच्छे से तेल लगाकर ग्रीस कर लें। 10 मिनट बाद बैटर को हल्के हाथों से एक बार फिर मिलाएं। अब इसमें 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से 1 चम्मच पानी डालकर तुरंत अच्छे से मिलाएं। बैटर फूलने लगेगा।

कटोरियों में बैटर डालना

फूले हुए बैटर को ग्रीस की हुई कटोरियों में डालें। ध्यान रखें – कटोरी को सिर्फ आधा या तीन-चौथाई भरें, क्योंकि ढोकला पकने पर अच्छा-खासा फूल जाता है।

कुकर में स्टीम करना

कुकर में थोड़ा पानी डालें। पानी के बीच में स्टैंड या रिंग रखें। गैस जलाएं। पानी गर्म होने पर स्टैंड पर बैटर भरी कटोरियां रखें। कुकर की सीटी निकाल दें, ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 5 से 10 मिनट तक स्टीम होने दें।

ढोकला निकाले

10 मिनट बाद गैस बंद कर दें। भाप पूरी तरह निकल जाने दें। कटोरियों को निकालकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से किनारों से ढोकला अलग करके बर्तन से बाहर निकाल लें।

ताज़ा ढोकला को काटकर ऊपर से नारियल, हरी धनिया और थोड़ी सी तड़के वाली चटनी के साथ सर्व करें। खट्टा-मीठा, जूसी और बाजार जैसा स्पंजी ढोकला तैयार है!


 

संबंधित सामग्री

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

लाइफ स्टाइल

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

A South Indian cooking expert shares a nutritious recipe for Protein Dosa, ideal for fitness enthusiasts and busy mornings.