Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

do-not-take-this-risk-for-beauty

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

do not take risk for beauty क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम सावधान

Do Not Take Risk For Beauty: आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है, इसके चलते पहले तो सिर्फ हाथ पैर में ही लोग वैक्स कराते थे लेकिन चेहरा चमकता दिखाई दे इसके लिए आजकल लोग चेहरे पर भी वैक्स कराने लगे है, इसका चलन बढ़ता ही जा रहा है। लड़कियों के साथ-साथ अब पुरुष भी चेहरे की वैक्सिंग को अपनाने लगे हैं, जिससे चेहरे पर हेयर न दिखे और हम सुंदर लग सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर वैक्सिंग कराने से जितने अच्छे दिखते है, उतनी ही दिक्कत भी झेलनी पड़ती है, आज हम इस आर्टिकल में आपको फेस वैक्स से क्या नुकसान होगा। इसके बारें में बताएंगे।

चेहरे पर वैक्सिंग करने के नुकसान

त्वचा पर जलन और सूजन

चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य भागों की तुलना में बेहद सॉफ्ट और कोमल होती है। जब उस पर गर्म वैक्स लगाया जाता है और फिर जोर से खींचा जाता है, तो त्वचा पर सूजन, जलन और रेडनेस होती है। इससे त्वाचा जलने और फफोले होने का डर भी रहता है, जरा सी चूक खूबसूरत चेहरे को भद्दा बना सकता है।

पिग्मेंटेशन और त्वचा में कालापन

चेहरे पर वैक्स करने से त्वचा पर हाइपरपिग्मेंटेशन हो सकता है, यानी त्वचा के कुछ हिस्से काले या गहरे हो सकते हैं। यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब वैक्सिंग के बाद हम धूप में निकल जाते है, और त्वचा पर UV किरणों के संपर्क में आती है।

एलर्जी और संक्रमण का खतरा

बाजार में मिलने वाले वैक्स उत्पादों में केमिकल्स और कृत्रिम खुशबूएं मिली होती हैं, जो एलर्जी का कारण बन सकती हैं। कई लोगों के रैसेज, पिंपल भी इससे आ सकते है, और इसके लावा खुले रोमछिद्रों में गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से घुस सकते हैं, जिससे मुहांसे, फोड़े-फुंसियां हो सकती हैं। सेंसटिव स्किन वालो को फेस वैक्स तो नहीं ही करवाना चाहिए।

फेस जलने का डर

वैक्स गर्म करने के बाद किया जाता है, और चेहरे की त्वचा काफी मुलायम होती है, अगर ज्यादा गर्म वैक्स लग जाए तो चेहरा जल सकता है, और त्वचा फटने का भी डर रहता है, इसलिए नए एक्पैरिमेंट करने से बचें।

त्वचा में खिंचाव और झुर्रियां

चेहरे पर लगातार वैक्सिंग करने से खिंचाव पड़ता है, जिससे त्वचा अपनी प्राकृतिक लचिलापन खोने लगती है। समय के साथ यह त्वचा को ढीला कर सकता है और जल्दी झुर्रियों दिखाई देने लगती है। तो और इससे शुरुआत में तो सही लगता चेहरा बाद में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Note- NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 23 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर जंगल में जला दिया।

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

लाइफ स्टाइल

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

Discover how to create a scrumptious eggless chocolate cake using just biscuits, milk, and baking powder. Ideal for quick and easy baking.

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

राज्य

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

मध्यप्रदेश ने लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के साथ फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल क्षेत्रों में साझेदारियां बढ़ाईं।