वर्कआउट के बावजूद नहीं कम हो रहा वज़न? जानिये कहाँ हो रही हैं गलतियां

no-fat-burn-despite-working-out-weight-loss-tips-2026

वर्कआउट के बावजूद नहीं कम हो रहा वज़न? जानिये कहाँ हो रही हैं गलतियां

वर्कआउट के बावजूद नहीं कम हो रहा वज़न जानिये कहाँ हो रही हैं गलतियां

Weight loss tips 2026: रोजाना घंटों तक वॉक कर रहे हैं? जिम में प्रतिदिन नए नए तरीकों से मसल्स की ट्रेनिंग कर रहे हैं? मीठा खाना छोड़ दिया? पर फिर भी वज़न है कि घटने का नाम ही नहीं लेता?

ऐसा होने पर मन उदास होता है, और व्यायाम करने का मोटिवेशन कम हो जाता है. परन्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार, केवल जिम जाना ही काफी नहीं होता. लाइफस्टाइल (जीवनशैली) में काफी बदलाव लाने के बाद चर्बी शरीर छोड़ने पर मजबूर होती है. अधिकाँश लोग जिम जाने या वर्कआउट करने के बावजूद भी ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे उनकी पूरी मेहनत मिटटी में मिल जाती है.

जिम में गलतियां

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर केवल वर्कआउट करते वक़्त ही नहीं, बल्कि दिन के पूरे 24 घंटे काम करता है. आइये अब बात करते हैं उन गलतियों की, जो आपकी घंटो की मेहनत पर पानी फेर देती हैं.

1. सेवन की गयी कैलोरीज़ से कम कैलोरीज़ बर्न करना:

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का यह मानना होता है कि एक दिन में आपने जितनी कैलोरीज का सेवन किया है, वर्कआउट सेशन में उससे अधिक कैलोरीज बर्न की जाएँ. यदि आप ऐसा नहीं करते, तो शरीर से एक्स्ट्रा फैट निकलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. ऐसे केसों में शरीर में फै़ट डिपॉजिट होना शुरू हो जाता है.

2. बैलेंस्ड डाइट का सेवन करना:

प्रोटीन से युक्त आहार, जैसे कि सोयाबीन, अंडा, पनीर इत्यादि पेट को काफी देर तक भरा रखता है, और इससे जंक फ़ूड खाने की इच्छा नहीं होती. प्रोटीन के अलावा, unsaturated fats (ऐसे fats जो शरीर में डिपाजिट नहीं होते), विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम इत्यादि का भी सही मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए.

3. भरपूर नींद न लेना:

काफी लोग ऐसे भी हैं, जो वर्कआउट और डाइट पे ठीक ध्यान देते हैं, पर उनकी स्लीप साइकिल सही नहीं होती. डॉक्टर्स के मुताबिक, स्लीप साइकिल के डिस्टर्ब होने से शरीर से जुड़े भूख के होर्मोंस गड़बड़ा जाते हैं, और काफी बार मीठा एवं तला-भुना आहार करने की इच्छा भी जाग जाती है.

Weight loss tips 2026: स्ट्रेस और शराब

स्ट्रेस को ठीक से मैनेज न करना: स्ट्रेस मैनेजमेंट का ठीक रहना एक स्वस्थ जीवनशैली का आधार होता है. आजकल की भाग-दौड़ की दुनिया में स्ट्रेस अधिक होने की वजह से लोग व्यायाम करने के बावजूद भी शराब, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों का काफी सेवन करते हैं, जिसके बाद हृष्ट-पुष्ट होने की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती.

जिम/वॉक/वर्कआउट के अलावा भी दिन के बाकी समय में फुर्सत मिलने पर थोड़ी बहुत फिजिकल एक्टिविटी बनाये रखने के भी काफी लाभ होते हैं.

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।