Online Shopping Scam Alert: क्या आप भी करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग? तो ये खबर आपके लिए...

online-shopping-scam-alert

Online Shopping Scam Alert: क्या आप भी करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग? तो ये खबर आपके लिए...

online shopping scam alert क्या आप भी करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग तो ये खबर आपके लिए

Online Shopping Scam Alert: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई इतना व्यस्त रहते हैं, कि उनके पास मार्केट जाकर शॉपिंग करने का टाइम नहीं मिलता। ऐसे में कई लोग टाइम बचाने के चक्कर में ऑनलाइन ऐप, बेबसाइट्स, सोशल मीडिया के जरिए शॉपिंग करते हैं, क्योकि मोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रॉसरी से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक अब हर चीज कुछ ही क्लिक में घर तक पहुंच जाती है। लेकिन कई बार आकर्षक वस्तु को देखकर हम किसी भी अननोन बेवसाइट और सोशल मीडिया के जरिए शॉपिंग करते है, जिससे फ्रॉड और स्कैम की घटनाएं होती हैं।

ऐसे में अपनाइएं ये सावधानियां

फर्जी वेबसाइट्स और ऐप्स

कई बार उपभोक्ता गूगल या सोशल मीडिया पर दिख रही डिस्काउंट वाली साइट्स से प्रभावित होकर ऑर्डर कर देते हैं। लेकिन बाद में न तो प्रोडक्ट मिलता है, न ही रिफंड। ये वेबसाइट्स असली जैसी दिखती हैं लेकिन डोमेन नाम में छोटी-मोटी गड़बड़ी होती है।

कॉल पर पेमेंट मांगना

कई बार फर्जी लोग कूरियर कंपनी या कस्टमर केयर बनकर कॉल करते हैं और “ऑर्डर वेरीफिकेशन” के नाम पर OTP, कार्ड डिटेल्स या UPI मांगे जाते हैं।

फिशिंग मेल और फेक SMS

“आपका ऑर्डर डिस्पैच हो गया है” या “इस लिंक पर क्लिक करें और ₹5,000 का गिफ्ट पाएं” जैसे मैसेज आपको लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। एक बार क्लिक करने पर आपका डेटा और बैंकिंग जानकारी हैक हो सकती है।

कैशबैक और रिवॉर्ड स्कैम

“₹500 का कैशबैक जीतें”, “₹1 में स्मार्टफोन पाएं” जैसे ऑफर्स के जरिए यूजर को एक पेज पर भेजा जाता है जहां उनसे पैसे और निजी जानकारी मांगी जाती है।

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा भरोसेमंद और आधिकारिक वेबसाइट से ही करें खरीदारी…

Amazon, Flipkart, Myntra, Nykaa, Ajio जैसी भरोसेमंद कंपनियों की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ही खरीदारी करें। किसी अनजान या हाल ही में शुरू हुई वेबसाइट से खरीदारी करने से पहले उसकी वैधता जांचें।

1. वेबसाइट का URL “https://” से शुरू होना चाहिए

2. साइट का डोमेन नाम ध्यान से पढ़ें — जैसे flipkart.com की जगह fl1pkart.co.in न हो

3. वेबसाइट पर “About Us”, “Contact Us” और “Return Policy” जरूर पढ़ें

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।