रीवा में 15 यात्रियों को फ्लाइट बोर्ड करने से रोका:72 की जगह आया 48 सीटर विमान, ...

बड़ी लापरवाही एलायंस एयर की

रीवा में 15 यात्रियों को फ्लाइट बोर्ड करने से रोका:72 की जगह आया 48 सीटर विमान, सभी का टिकट कंफर्म था; युवती का इंटरव्यू

रीवा एयरपोर्ट पर एलायंस एयर ने 72 सीटों की बुकिंग पर 48 सीटों वाला विमान भेजा, जिससे 15 यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।

रीवा में 15 यात्रियों को फ्लाइट बोर्ड करने से रोका72 की जगह आया 48 सीटर विमान सभी का टिकट कंफर्म था युवती का इंटरव्यू

रीवा एयरपोर्ट पर अलायंस एयर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एयरलाइन ने 72 सीटों की बुकिंग के बावजूद 48 सीटों वाला छोटा विमान भेज दिया। इसके 0 कन्फर्म टिकट होने के बावजूद 15 यात्रियों को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में जगह नहीं मिली। घटनाक्रम रविवार रात का है। अमरपाटन निवासी शिवानी जैन ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन पर अव्यवस्था के गंभीर आरोप लगाए हैं। और कहा कि उसे इंटरव्यू देने के लिए दिल्ली जाना था। लेकिन नहीं जा पाए। 

बिना सूचना बदला विमान

पीड़ित शिवानी ने कहा कि "मेरे पास कन्फर्म टिकट था, लेकिन बोर्डिंग के दौरान मुझे यह कहकर रोक दिया गया कि सिस्टम में मेरे नाम का टिकट नहीं है। करीब एक घंटे इंतजार कराने के बाद आखिर में अधिकारियों ने कहा कि सीटें कम हैं, इसलिए मैं यात्रा नहीं कर सकती।" 

यात्रा से रोकने पर भड़के परिजन

कन्फर्म टिकट होने के बावजूद उड़ान भरने से रोके जाने पर शिवानी और उन्हें छोड़ने आए परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइन अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा किया और उन्हें खरी-खोटी सुनाई। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी इस अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई।

15 यात्रियों को लौटाने की बात

हंगामे के बीच एयरपोर्ट और एयरलाइन से जुड़े अधिकारियों ने स्वीकार किया कि छोटा विमान आने के कारण सीटें कम पड़ गईं, जिससे करीब 15 यात्रियों को वापस लौटाना पड़ा है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर एयरलाइन या प्रबंधन की तरफ से किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित सामग्री

Balod Student Snake Bite Death: 11  साल  के बच्चे की अंधविश्वास ने ले ली जान

राज्य

Balod Student Snake Bite Death: 11 साल के बच्चे की अंधविश्वास ने ले ली जान

In Balod, an 11-year-old boy died after a snake bite due to delayed medical care, as his family sought faith healing instead of immediate hospital treatment.

सीएम डॉ. मोहन ने लिया सख्त एक्शन, SDM -नायब तहसीलदार- SDOP (पुलिस) को तत्काल प्रभाव से निलंबित

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने लिया सख्त एक्शन, SDM -नायब तहसीलदार- SDOP (पुलिस) को तत्काल प्रभाव से निलंबित

Following a deadly explosion in a fireworks factory in Tonkkhurd, Dewas, officials have been suspended amid negligence and failure in duty.

भोपाल के जेके अस्पताल में निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से मरीज की मौत

राज्य

भोपाल के जेके अस्पताल में निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से मरीज की मौत

भोपाल के जेके अस्पताल में एक मरीज निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरकर मर गया, परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

राज्य

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।

पटना में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप -   लाश रखकर बिल बनाता रहा अस्पताल, तोड़फोड़

राज्य

पटना में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप - लाश रखकर बिल बनाता रहा अस्पताल, तोड़फोड़

पटना के पारस अस्पताल में एक छात्र की मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ की और अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए।