शिवसागर मुठभेड़ में होटल शूटिंग आरोपी की मौत

असम में पुलिस एनकाउंटर में होटल बिलास इन शूटिंग का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर

पुलिस के अनुसार, हिरासत से भागने और पिस्टल छीनने की कोशिश के बाद आत्मरक्षा में हुई फायरिंग में घनकांत गोगोई घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

By : सोनिया रायकवार
असम में पुलिस एनकाउंटर में होटल बिलास इन शूटिंग का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर

असम के शिवसागर में बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में होटल बिलास इन शूटिंग केस के मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद हुई जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश का आरोप

पुलिस के अनुसार, घनकांत गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था। बुधवार तड़के करीब 3:10 बजे फूलपनिचिगा इलाके में रोंगमोन ढाबा के पास उसने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हरकत के जवाब में आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे शिवसागर के जॉयसागर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

होटल में फायरिंग कर पांच लोगों की गई थी जान

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर की देर शाम गुवाहाटी के होटल बिलास इन में फायरिंग हुई थी। इस घटना में पांच लोगों की जान चली गई थी। मृतकों की पहचान भूदेव भराली (65), नारायण दास (48), हेलेना भराली (58), देबर्षि कश्यप (39) और रिनिका कश्यप (30) के रूप में हुई थी। इस मामले में घनकांत गोगोई को मुख्य आरोपी बताया गया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही थी।

होटल के लीज समझौते को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार, भराली परिवार ने घनकांत गोगोई के साथ होटल का पांच साल का लीज एग्रीमेंट किया था। इसके तहत हर महीने करीब 1.8 लाख रुपये किराया तय हुआ था। गोगोई ने होटल में मरम्मत भी कराई थी। हालांकि, होटल के इस्तेमाल और कुछ सुविधाओं को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसे सुलझाने के लिए 26 अक्टूबर को होटल में बैठक तय की गई थी। पुलिस के मुताबिक, बैठक से पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसके बाद फायरिंग की घटना हुई, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई।

फिलहाल पुलिस एनकाउंटर से जुड़े घटनाक्रम और पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

रिटायर्ड IAS की गालियों से नाराज केयरटेकर ने गला रेतकर की हत्या, 20 लाख लूटने आया था आरोपी

रिटायर्ड IAS की गालियों से नाराज केयरटेकर ने गला रेतकर की हत्या, 20 लाख लूटने आया था आरोपी

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी केयरटेकर वरुण वाल्मीकि को आगरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, लूट की नीयत से आए आरोपी ने डांट के बाद हत्या की।

05 Nov 2026
देवास में TI हत्याकांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास में TI हत्याकांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास के बरोठा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गजेंद्र उर्फ अक्कू और धीरज को गिरफ्तार किया गया। भागने की कोशिश में दोनों घायल हुए और इंदौर रेफर किए गए।

04 Nov 2026
थाना प्रभारी की हत्या के मामले में आईसर चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर

थाना प्रभारी की हत्या के मामले में आईसर चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद देवास के पास बरोठा थाना क्षेत्र में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ।

03 Nov 2026
आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आगरा से पकड़ा। भोपाल लाते समय उसने पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।

03 Nov 2026
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी वरुण कुमार को आगरा से भोपाल लाते समय मुगलिया छाप के पास भागने की कोशिश पर पुलिस ने गोली चलाई। आरोपी का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है।

03 Nov 2026