Sonu Helped People Stranded Dubai: सोनू सूद ने फिर जीता दिल, दुबई में फंसे लोगों...

actor-sonu-sood-comes-forward-help-people-stranded-in-dubai

Sonu Helped People Stranded Dubai: सोनू सूद ने फिर जीता दिल, दुबई में फंसे लोगों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

sonu helped people stranded dubai सोनू सूद ने फिर जीता दिल दुबई में फंसे लोगों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

Sonu Helped People Stranded Dubai: इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते कई लोग दुबई में फंसे हुए है, जिसमें भारत के ही नहीं बल्कि अन्य देशों के लोग भी वहां फंसे हैं। ऐसे में अपनी दरिया दिली के लिए मशहूर सोनू सूद ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने सोशल में एक वीडियो शेयर कर वहां फंसे लोगों की मदद का ऐलान किया है।

दुबई में फंसे लोगों के लिए आगे आए सोनू सूद

सोनू सूद ने सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा कि- 'युद्ध की वजह से कई यात्री दुबई में फंस गए हैं। अगर आप या आपका कोई जानने वाला वहां है और रहने की जगह नहीं है, तो हम फ्री में सुरक्षित ठहरने की सुविधा दे रहे हैं। कोई शर्त नहीं, कोई राष्ट्रीयता की पाबंदी नहीं। बस इंसानियत के नाते मदद की जा रही है। अगर आपको मदद चाहिए तो इंस्टाग्राम पर @dugastaproperties को मैसेज करें।'

सोनू सूद दरिया दिली के लिए मशहूर

अगस्त 2025 में जब पंजाब में भयंकर बाढ़ आई थी, उस दौरान भी सोनू सूद ने लोगों की काफी मदद की थी। उन्होंने वहां के लोगों के लिए पीने का पानी, खाने का राशन, बेबी न्यूट्रिशन किट, कंबल, तिरपाल, हाइजीन किट, मच्छरदानी भेजवाई और पशुओं के लिए भी चारा भेजा।

  

हाल हि में राजपाल यादव जेल में चेक बाउंस मामले में जेल में थे, तब भी सबसे पहले सोनू सूद ही मदद के लिए सबसे पहले आगे आए और लोगों से उनकी मदद करने की अपील की।

ईरान-इजराइल तनाव से बंद हुआ एयरस्पेस

ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। दुबई, जो दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है, यहां से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो कैंसल कर दिया गया या डायवर्ट किया गया।

दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, बढ़ा खतरा

इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, जिसका असर दुबई तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई की आइकॉनिक इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ, जिससे शहर में दहशत फैल गई। इस घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों को प्रभावित किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा को भी ठप कर दिया।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।