बीच हवा में एयर इंडिया की फ्लाइट का इंजन हुआ बंद, दिल्ली में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

air-india-flight-engine-failure-emergency-landing-delhi

बीच हवा में एयर इंडिया की फ्लाइट का इंजन हुआ बंद, दिल्ली में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

बीच हवा में एयर इंडिया की फ्लाइट का इंजन हुआ बंद दिल्ली में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Engine Failure: दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी सामने आ गई। अचानक से बोइंग 777 फ्लाइट का दाहिना इंजन बंद हो गया, जिसके बाद पायलटों ने तुरंत प्लेन को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया।

विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है।  

बीच हवा में इंजन बंद

बता दे कि, प्लाइट AI 887 सुबह 6:10 बजे रवाना हुई थी और करीब 6:52 बजे वापस दिल्ली पहुंच गई। विमान 2 इंजन वाला था, ऐसे में एक इंजन बंद होने की हालत में भी सुरक्षित लैंडिंग आसानी से हो जाती है। एयर इंडिया के अनुसार, पायलटों ने किसी भी तरह का रिस्क न लेते हुए सुरक्षा को जरूरी समझा।  [caption id="attachment_123899" align="alignnone" width="635"]दिल्ली में कराई इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली में कराई इमरजेंसी लैंडिंग[/caption]

Air India Engine Failure: दिल्ली लौटा विमान

पायलट्स को जैसे ही तकनीकी गड़बड़ी का पता चला, तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी गई और विमान को वापस मोड़ा गया, यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्रू मेंबर्स लगातार उन्हें स्थिति की जानकारी देते रहे।

एक घंटे तक हवा में थी फ्लाइट

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक टेक-ऑफ के बाद फ्लाइट लगभग एक घंटे तक हवा में थी। प्लेन में लगभग 335 लोग सवार थे। इन सभी को दूसरे विमान से भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।

एअर इंडिया पर एक्शन

Air India Engine Failure: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया की इस घटना पर एक्शन लिया है, जिसमें टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आई थी। मंत्रालय ने एअर इंडिया से एक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही DGCA को पूरी जांच करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने एयरलाइन को यात्रियों को हर मदद देने और उन्हें अगली फ्लाइट्स में एडजस्ट करने का निर्देश भी दिया है।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।