बेंगलुरु सेंट्रल जेल से वायरल वीडियो: कैदियों की पार्टी, शराब और मोबाइल फोन से हड़कंप

bangalore-central-jail-viral-video-inmates-party-alcohol-mobile-phones

बेंगलुरु सेंट्रल जेल से वायरल वीडियो: कैदियों की पार्टी, शराब और मोबाइल फोन से हड़कंप

बेंगलुरु सेंट्रल जेल से वायरल वीडियो कैदियों की पार्टी शराब और मोबाइल फोन से हड़कंप

Bangalore Central Jail video: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैदी गाना गाते, नाचते और पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो ने न केवल जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि यह भी उजागर किया है कि जेल के अंदर कुख्यात कैदियों को VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस वीडियो में ISIS आतंकी जुहाद मन्ना और सीरियल किलर उमेश रेड्डी जैसे खतरनाक अपराधी भी मौजूद हैं। ये दोनों जेल में बेहद आरामदायक माहौल में रहते नजर आए। राज्य सरकार ने वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत जांच के आदेश जारी किए हैं, और जेल प्रशासन से जवाब तलब किया गया है। [caption id="attachment_115962" align="alignnone" width="657"]बेंगलुरु सेंट्रल जेल बेंगलुरु सेंट्रल जेल[/caption]

शराब, मोबाइल और पार्टी 

वायरल वीडियो की शुरुआत में ही चार शराब की बोतलें खिड़की पर सजी हुई नजर आती हैं। इसके बाद कुछ कैदी जमीन पर बैठकर बर्तनों को बजाते और नाचते दिखाई देते हैं। करीब 5-6 कैदी हंसते-चिल्लाते हुए पार्टी करते दिखते हैं। [caption id="attachment_115965" align="alignnone" width="656"]कैदी जमीन पर बैठकर बर्तनों को बजाते और नाचते दिखे कैदी जमीन पर बैठकर बर्तनों को बजाते और नाचते दिखे[/caption] वीडियो में डिस्पोजेबल ग्लास में शराब, कटे फल और तली हुई मूंगफली भी दिखाई दे रही है — जो जेल के अंदर इस तरह के अवैध माहौल की पुष्टि करती हैं। वीडियो के अंतिम हिस्से में कई मोबाइल फोन और चार्जर भी रखे नजर आते हैं, जो जेल के भीतर नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। जांचकर्ताओं के अनुसार, यह वीडियो करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है और इसके सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। [caption id="attachment_115963" align="alignnone" width="656"]डिस्पोजेबल ग्लास में शराब, कटे फल डिस्पोजेबल ग्लास में शराब, कटे फल[/caption]

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु की इस हाई-सिक्योरिटी जेल से लापरवाही का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा हत्या के आरोप में जेल में बंद थे और तीन अन्य कैदियों के साथ चाय-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुए थे। अब एक बार फिर, उसी जेल में ISIS आतंकी और सीरियल किलर को सुविधाएं मिलने से जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। https://youtube.com/shorts/1NwKzpWjbdY?si=JsTVooXa94Y8yrpZ

Bangalore Central Jail video: AIG ऑफ प्रिज़न्स की सफाई 

एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (AIG) ऑफ प्रिज़न्स पी.वी. आनंद रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा —
हम यह जांच कर रहे हैं कि कैदियों को मोबाइल फोन कैसे मिले। कौन जेल के अंदर यह सामान लेकर गया और किसने उन्हें दिया। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो कब रिकॉर्ड हुआ और मीडिया तक कैसे पहुंचा।
रेड्डी ने यह भी कहा कि जांच टीम गठित की गई है, जो जेल सुरक्षा में हुई चूक और अंदर से मिले सहयोग की पड़ताल करेगी। Read More: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक बरामद, असॉल्ट राइफल और कारतूस मिले

आतंकी और सीरियल किलर का आपराधिक रिकॉर्ड

Bangalore Central Jail video:  वीडियो में नजर आ रहा जुहाद मन्ना (उर्फ जुहैब हमीद शकील) एक कुख्यात ISIS आतंकी है, जिसे NIA ने 17 नवंबर 2021 को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उस पर युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने और फंड जुटाने के आरोप हैं। वहीं, उमेश रेड्डी कर्नाटक का सीरियल किलर और रेपिस्ट है, जिस पर कई हत्याओं और यौन अपराधों के केस दर्ज हैं। ऐसे खतरनाक अपराधियों को जेल में “VIP ट्रीटमेंट” मिलना न केवल प्रशासन की लापरवाही को दिखाता है, बल्कि जेल सुधार व्यवस्था की गंभीर खामियों को भी उजागर करता है। [caption id="attachment_115964" align="alignnone" width="655"]ISIS आतंकी जुहाद मन्ना और सीरियल किलर उमेश रेड्डी ISIS आतंकी जुहाद मन्ना और सीरियल किलर उमेश रेड्डी[/caption]

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।