भोपाल मेट्रो की शुरुआत, CM-खट्टर ने दिखाई हरी झंडी, मेट्रो में किया सफर

bhopal-metro-inauguration-cm-khattar-flags-off

भोपाल मेट्रो की शुरुआत, CM-खट्टर ने दिखाई हरी झंडी, मेट्रो में किया सफर

भोपाल मेट्रो की शुरुआत cm-खट्टर ने दिखाई हरी झंडी मेट्रो में किया सफर

Bhopal Metro Launch: भोपाल वासियों को मेट्रो की सौगात मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुभारंभ किया। 

सीएम ने किया सफर

दोनों नेताओं ने सुभाष नगर स्टेशन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाई, फिर एम्स स्टेशन तक सफर किया। इस मेट्रो यात्रा में 30 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो मेट्रो के पहले यात्री  बने। करीब 7 साल बाद भोपाल में मेट्रो का सपना पूरा हुआ है।

Bhopal Metro Launch: कई नेता रहे मौजूद

 इससे पहले भोपाल मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ समारोह शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में रखा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप  सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का रिकॉर्डेड वीडियो संदेश भी दिखाया गया। भोपाल मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ मेट्रो का सफर करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव ने प्रेस कांफ्रेस की। इस दौरान CM ने बधाई देते हुए कहा - ट्रेन ऐसी चली है कि आनंद आ गया। ट्रेन से दिखे नजारे से अहसास हुआ कि भोपाल कितना सुंदर है। आवागमन के लिए मेट्रो बेहद अहम भुमिका निभाएगी।

कमलनाथ ने दी बधाई

पूरी रात चली तैयारियां

Bhopal Metro Launch: उद्घाटन से पहले सभी 8 मेट्रो स्टेशनों पर रातभर तैयारियां चलीं और स्टेशनों को सजाया गया। आम लोगों के लिए भोपाल मेट्रो सेवा कल से शुरू होगी।

7 दिन फ्री सफर

मेट्रो में सफर के लिए किराया भी लगभग तय किया जा चुका है। एमपी नगर स्टेशन पर तो किराया सूची भी चस्पा कर दी गई है।हालांकिमेट्रो कॉर्पोरेशन ने आधिकारिक रूप से किराए का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंदौर जैसा मॉडल ही अपनाए जाने की बात कही जा रही है।

अफसरों की मानें तो 7 दिन तक लोग मेट्रो में फ्री सफर कर सकेंगे। वहीं, 3 महीने तक टिकट पर 75%, 50% और 25% की छूट दी जाएगी। छूट खत्म होने के बाद सिर्फ 20 रुपए में मेट्रो का सफर किया जा सकेगा। अधिकतम किराया 80 रुपए होगा। 31 मई को इंदौर में चलाई गई मेट्रो के लिए भी यही मॉडल रहा था।अधिकतम 80 रुपए किराया तब होगा, जब ऑरेंज लाइन के रूट का काम पूरा हो जाएगा।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।