Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जल...

Cannes 2026 Opens with Indian Flair

Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

The Cannes Film Festival 2026 has kicked off, highlighting Indian regional cinema and Bollywood. Alia Bhatt and other Indian stars grace the event.

cannes film festival 2026 begins कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक |

Cannes 2026 Openning Ceremony: दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में शुरु हो चुका है, इसकी शुरुआत 12 मई को हुई, जो कि 23 मई तक चलेगा। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 भारत के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल न केवल बॉलीवुड, बल्कि भारत का क्षेत्रीय सिनेमा (Regional Cinema) वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है। ओपनिंग सेरेमनी के दिन आलिया भट्ट ने स्टनिंग हैंड पेंटेड ड्रेस पहनकर रेट कॉर्पेट पर शिरकत की। 

ओपनिंग डे आलिया लुक

फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में आलिया का लुक किसी मॉडर्न- डे प्रिंसेस से कम नहीं लगा, उनकी गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसे लग रही थी, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

आलिया का कॉन्स लुक

12 मई को कान्स की ओपनिंग सेरेमनी के लिए आलिया ने सॉफ्ट शेड्स चुनें, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट कर रहा था। वहीं दूसरे दिन बॉडीकॉन पिंक कलर की कस्टम तमारा राल्फ गाउन पहनकर रेट कॉर्पेट पर उतरी।  कान्स 2026 में इस बार आलिया लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं।

उर्वशी रौतेला का सिल्वर लुक

विएतनाम के जॉली पॉली डिजाइनर की ड्रेस पहनकर कान्स में उर्वशी रौतेला ने शिरकत की। उन्होंने सिल्वर कलर की ड्रेस पहन रखी है, जिसमें उनका लुक काफी एलीगेंट लग रही हैं। 

कांस में ये इंडियन सेलेब्स होंगे शामिल

आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला के अलावा इस साल भारत की ओर से ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहसास चन्ना कांस के रेड कार्पेट में उतरेंगी। कहा जा रहा है कि, एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं।  लॉरियल पेरिस की तरफ से आलिया भट्ट कांस में शामिल हुईं हैं।  

कॉन्स पर जलवा बिखेरेगा रीजनल सिनेमा 

सआदत हसन मंटो के उपन्यास पर आधारित फिल्म 'बॉम्बे स्टोरीज' की स्क्रीनिंग इस साल कांस में होगी। राहत शाह काजमी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1930 के दशक के बॉम्बे की सेक्स वर्कर्स के जीवन को दर्शाती है। इस दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय भी रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
 
इस साल अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्में और कलाकार कांस का हिस्सा बनेंगे 

पंजाबी सिनेमा 

 मशहूर सिंगर और एक्टर एमी विर्क अपनी फिल्म 'चारदीकला' की स्क्रीनिंग के लिए कांस में डेब्यू करेंगे। उनके साथ एक्ट्रेस रूपी गिल भी नजर आएंगी।

मलयाली सिनेमा

फिल्ममेकर चिदंबरम की फिल्म 'बालन: द बॉय' की स्क्रीनिंग होगी। इसके साथ ही 'क्लासिकल सेगमेंट' में 40 साल पुरानी फिल्म 'अम्मा अरियन' को भी दिखाया जाएगा।

गुजराती सिनेमा

एक्ट्रेस मानसी पारेख और प्रोड्यूसर पार्थिव गोहिल फिल्म 'लालो: कृष्णा सदा सहायते' के साथ शिरकत करेंगे।

मराठी सिनेमा

मराठी फिल्म जगत से दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ, निवेदिता सराफ, प्राजक्ता माली और प्रोड्यूसर केदार जोशी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पायल कपाड़िया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पिछले कुछ वर्षों में अपनी फिल्मों से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने वालीं पायल कपाड़िया (ग्रैंड प्री और गोल्डन आई अवॉर्ड विजेता) इस साल 'क्रिटिक्स वीक' कैटेगरी में ज्यूरी सदस्य की भूमिका निभाएंगी।

भारत के ऑफिशियल डेलिगेट

'लगान' जैसी ऐतिहासिक फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर इस साल कांस में भारत के ऑफिशियल डेलिगेट के तौर पर शामिल होंगे।

कांस ज्यूरी में भारत का गौरवशाली इतिहास

कांस फिल्म फेस्टिवल की ज्यूरी में शामिल होना एक बड़ा सम्मान माना जाता है। 1982 में मृणाल सेन ज्यूरी बनने वाले पहले भारतीय है। मीरा नायर ज्यूरी का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर थी।
ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय है।

ऐश्वर्या के बाद दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।


 

संबंधित सामग्री

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।


FIFA World Cup 2026: कनाडा ने 40 साल बाद हासिल किया पहला अंक, अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराकर रचा इतिहास

खेल

FIFA World Cup 2026: कनाडा ने 40 साल बाद हासिल किया पहला अंक, अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराकर रचा इतिहास

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा और अमेरिका ने शानदार प्रदर्शन किया। कनाडा ने 40 साल बाद पहला अंक हासिल किया, जबकि अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराया।

इंग्लैंड महिला टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की

खेल

इंग्लैंड महिला टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की

In the first match of the T20 World Cup 2026, England defeated Sri Lanka by 87 runs. Dani Wyatt scored a century contributing to the team's total of 219 runs.

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

राज्य

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

उत्तर प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति-2026 के तहत, यूपी को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

मनोरंजन

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Bollywood actor Salman Khan's legal team issued a notice to stop the production of 'Kala Hiran: The Battle for Legacy', alleging potential damage to Khan's image.