चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, हेल्पलाइन नंबर किया जारी

chardham-yatra-online-registration-started-helpline-number-issued

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, हेल्पलाइन नंबर किया जारी

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Chardham Yatra Registration: चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे से शुरू कर दी है। इस बार भी यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है, ताकि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ठंग से संचालित किया जा सके। 

[caption id="attachment_139062" align="alignnone" width="1296"]ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू[/caption]

घर बैठे रजिस्ट्रेशन 

अब श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल एप या वॉट्सएप से भी यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य रखा गया है, ताकि प्रशासन यात्रियों की संख्या, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सके।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से 

चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। परंपरा के मुताबिक इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। फिलहाल सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू होगा। यात्रा शुरू होने से पहले हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए जाएंगे, ताकि जिन श्रद्धालुओं के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है वे भी आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकें।

[caption id="attachment_139063" align="alignnone" width="1309"]22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे[/caption]

Chardham Yatra Registration: हेल्पलाइन नंं. जारी

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन और यात्रा से जुड़ी डिटेल देने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर किसी यात्री को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आती है या यात्रा से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो वह 0135-1364 हेल्पलाइन नं पर संपर्क कर सकता है। इस नंबर पर यात्रियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यात्रा मार्ग, व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में मदद दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।