Pak demands Share Dhurandhar 2 Earnings: धुरंधर 2 की कमाई का 80% चाहते हैं पाकिस्तान के लोग!

dhurandhar-2-liyari-people-demand-80-percent-earnings

Pak demands Share Dhurandhar 2 Earnings: धुरंधर 2 की कमाई का 80% चाहते हैं पाकिस्तान के लोग!

pak demands share  dhurandhar 2 earnings धुरंधर 2 की कमाई का 80 चाहते हैं पाकिस्तान के लोग

Pak demands Share Dhurandhar 2 Earnings: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। हाल हि में पाकिस्तान से एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के कुछ लोग फिल्म 'धुरंधर2' के डायरेक्टर आदित्य धर से फिल्म की कमाई का 70-80 फीसदी हिस्सा मांगते नजर आ रहा है। एक व्यक्ति ने कहा है कि- 'अगर वह दें तो यहां की सड़के बन जाएंगी।'

ल्यारी के लोगों की मांग

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में पाकिस्तान की ल्यारी इलाके की कहानी दिखाई गई है कि, वहां कैसे दो गैंग में दुश्मनी और खूनी संघर्ष का खेल होता है और हमजा उसका फायदा उठाकर वहां राज करता है। इसी को आधार बनाकर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि, फिल्म ने उनके इलाके की कहानी से कमाई की है, इसलिए उन्हें इसका हिस्सा मिलना चाहिए।

[caption id="attachment_143860" align="alignnone" width="1257"] पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के लोग[/caption]  

एक वायरल वीडियो में लोगों ने कहा कि अगर फिल्म की कमाई का हिस्सा उन्हें दिया जाए, तो इससे इलाके की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जा सकता है।

50% से 80% तक हिस्सेदारी की मांग

वीडियो में कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि फिल्म की कुल कमाई का 50% हिस्सा ल्यारी को मिलना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने 70% से 80% तक हिस्सेदारी देने की मांग रखी। उनका तर्क है कि फिल्म की कहानी और पहचान ल्यारी से जुड़ी है, इसलिए वहां के लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

[caption id="attachment_143861" align="alignnone" width="1261"] ल्यारी के लोग[/caption]

एक यूट्यूबर ने शेयर किया पाकिस्तान का रिएक्शन

एक यूट्यूबर ने ल्यारी इलाके का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वहां के निवासी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में एक शख्स ने कहा कि, "ल्यारी पर बनी ये फिल्म बहुत बड़ी और VIP है। इसने काफी पैसा कमाया है। अगर इसका कुछ हिस्सा हमारे इलाके पर खर्च हो जाए, तो हमारी सड़कों और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो सकता है।"

वहीं, यूट्यूबर के सवाल पर दूसरे व्यक्ति ने कहा,

"अगर फिल्म से 1000 करोड़ रुपये कमाए जा रहे हैं, तो आधे, यानी 500 करोड़, हमें मिल जाएं। इससे हमारे इलाके में सड़कें बन सकती हैं। बच्चों के लिए सुविधाएं भी बेहतर होंगी।" इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर इस मांग को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Pak demands Share Dhurandhar 2 Earnings

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस में जबरजस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 10 दिन में दुनियाभर में 1226 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है, , जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 930 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।

Also Read- Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 6वीं इंडियन फिल्म!

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।