ED Raid: जन्मदिन पर भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य अरेस्ट

ed-raid-bhupesh-baghel-son-chaitanya-arrested

ED Raid: जन्मदिन पर भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य अरेस्ट

ed raid जन्मदिन पर भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य अरेस्ट

पूर्व CM बोले-अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा

छत्तीसगढ़ के भिलाई में ED ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की। ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रायपुर कार्यालय ले जाया जा रहा है। चैतन्य का आज जन्मदिन भी है है।

भूपेश बघेल ने X पर किया पोस्ट

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि 'ED' आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है। भूपेश बघेल ED रेड के बीच विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए निकल गए हैं।वहीं विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है।

कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर ईडी भेज दी गई है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि 32 हजार का जग, 50 लाख की टीवी, 11 करोड़ का योगा और 2 करोड़ के समोसा घोटाले और लगातार अपनी किरकिरी से विष्णु बौखला गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के घर पर ईडी भेजकर विपक्ष को चुप कराए जाने की साजिश है।कांग्रेस ने कहा कि आज अडानी के लिए पेड़ कटाई का मुद्दा विधानसभा में जोर शोर से उठाने जा रहे थे, उससे पहले साहब ने अपना खेल खेल दिया। गजब की सेवादारी है।

भूपेश बोले-शाह-मोदी अपने मालिक को खुश करने ED को भेजा

भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है। -------------------

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।