Fauja Singh Death News: 114 साल की उम्र में पंजाब के महान एथलीट फौजा सिंह का हुआ...

fauja-singh-punjab-athlete-passes-away-at-114

Fauja Singh Death News: 114 साल की उम्र में पंजाब के महान एथलीट फौजा सिंह का हुआ निधन! PM मोदी ने जताया दुख...

fauja singh death news 114 साल की उम्र में पंजाब के महान एथलीट फौजा सिंह का हुआ निधन pm मोदी ने जताया दुख

SA vs Zin Match Result: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, ब्रेविस-हरमन ने दिखाया दम!

चालक के खिलाफ मामला दर्ज..

फौजा सिंह के बेटे धरमिंदर सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया पुलिस आरोपी की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि, एथलीट फौजा सिंह अपने बेटे के साथ ब्यास पिंड में रहते थे। और उनके बाकी बच्चो विदेश में रहते थे, जिनके आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एथलीट की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख...

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर एथलीट फौजा सिंह के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर PM ने लिखा कि- "फौजा सिंह जी एक असाधारण व्यक्तित्व थे, जिन्होंने फिटनेस जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने अनोखे अंदाज और जीवनशैली से मिसाल कायम की। वे अद्भुत संकल्पशक्ति वाले एक महान खिलाड़ी थे।"

सैर पर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे...

परिजनों ने बताया कि हरबिंदर सिंह सोमवार दोपहर करीब 3 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। हाईवे पर पहुंचते ही उन्हें एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर, छाती और पसलियों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फौजा सिंह के पास थी इंग्लैंड की नागरिकता...

सूत्रो के अनुसार, फौजा सिंह मूल रूप से जालंधर के रहने वाले हैं और इंग्लैंड की नागरिकता भी रखते हैं। कोरोना महामारी के बाद से वह विदेश यात्रा कम ही करते थे। इन दिनों वह अपने छोटे बेटे हरबिंदर सिंह और बहू के साथ जालंधर में रह रहे थे। उनके दूसरे बेटे और बेटी यूके और कनाडा में बसे हुए हैं।

आरोपी कार चालक की तलाश जारी..

आदमपुर थाने के SHO हरदेव सिंह ने बताया कि - हादसे की सूचना उन्हें फौजा सिंह के बेटे ने दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अभी तक उस कार की पहचान नहीं हो पाई है, जिसने हरबिंदर सिंह को टक्कर मारी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच तेज़ कर दी गई है।

80 की उम्र में शुरु किया था दौड़ना...

फौजा सिंह का जन्म 1911 में जालंधर जिले के ब्यास पिंड में हुआ था। 1992 में उनकी पत्नी और बड़ी बेटी की मृत्यु हो गई थी फिर 1994 में एक एक्सीडेंट में उनके एक बेटे की भी मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें सदमा लग गया। फिर कुछ समय बाद 1995 में उन्होंने फिर से दौड़ने का संकल्प लिया। और ट्रेनिंग के बाद 90 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैराथान दौड़ना शुरु कर दिया था। और उन्होंने सन 2000 में अपनी पहली दौड़ लंदन मैराथन में पूरी की थी।

एक कार्यक्रम में फौजा सिंह अपने पिंड को सबकुछ बताते हुए कहा था कि-

"पिंड (गांव) मेरे लिए सबकुछ है। मैं यहीं पैदा हुआ, यहीं पला-बढ़ा। इसे कैसे छोड़ दूं? पिछले साल कनाडा गया था। वहां बीमार हो गया तो डर गया कि कहीं वापस ही ना जा पाऊं। मेरा सपना है- ‘मरां तां अपणे देश विच मरां, अपणे पिंड विच मरां।"

94 की उम्र में ब्रिटेन के तोड़े रिकॉर्ड...

फौजा सिंह उम्र के साथ - साथ हौसले में भी बेजोड़ रहें। उन्होंने साल 2004 में 93 की उम्र में लंदन मैराथन को 6 घंटे 54 मिनट में पूरा किया। यह रिकॉर्ड 90 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के किसी मैराथान द्वारा दर्ज अब तक के सर्वश्रेष्ठ समय से 58 मिनट तेज था। 94 साल की उम्र में उन्होंने 200 मीटर से 3000 मीटर तक की दौड़ों में ब्रिटेन के रिकॉर्ड तोड़े।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।