गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोप

goa-night-club-fire-luthra-brothers-arrested-thailand-culpable-homicide

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोप

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार गैर इरादतन हत्या का आरोप

Night Club Fire Luthra Brothers Arrest: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले के आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया। दोनों भाई गोवा के उस नाइट क्लब के संचालक है, जहां आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। दोनों मालिक आग लगने के तुरंत बाद थाईलैंड भाग गए थे। दोनों उस वक्त भागे जब दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे। थाईलैंड भागने के बाद भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था और उसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

लूथरा ब्रदर्श हिरासत में 

दोनों भाईयों को हिरासत में लेने की तस्वीर भी सामने आ गई है, ये उनके होटल के कमरे की है। सौरभ और गौरव लूथरा गोवा के उस ‘बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के मालिक हैं, जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। सामने आई पहली तस्वीर में दिख रहा है कि थाईलैंड पुलिस किस तरह दोनों वांटेड भाइयों को हिरासत में लेने के बाद उनके कमरे और उनके सामान की तलाशी ले रही है। [caption id="attachment_121639" align="alignnone" width="535"]लूथरा ब्रदर्श को हिरासत में लेने की तस्वीर लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लेने की तस्वीर[/caption]

Night Club Fire Luthra Brothers Arrest: भाइयों को राहत नहीं

दिल्ली की एक अदालत ने दोनों भाइयों ने अंतरिम राहत के लिए पारगमन अग्रिम जमानत याचिका डाली थी। लूथरा ब्रदर्स ने अदालत में कहा कि वे केवल लाइसेंसधारी हैं, न कि उस इमारत के मालिक जहां क्लब था। इस याचिका के जरिए दोनों भाइयों ने 4 हफ्ते की अग्रिम जमानत का अनुरोध किया है ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। लेकिन अदालत से उन्हें अंतरिम राहत नहीं मिली। दोनों भाईयों को थाइलेंड से दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय अधिकारी थाइलैंड के लिए उड़ान भर चुके है। 24 घंटे के अंदर दोनों भाईयों को भारत लाया जाएगा।  https://youtube.com/shorts/e5GdwtiaBE4?si=46v9iVCQWwVXaHBk

गैर इरादतन हत्या का आरोप

भागने के बाद से ही दोनों भाइयों पर नकेल कसी जाने लगी थी।  11 दिसंबर को गोवा पुलिस की पहल पर लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए। इससे पहले इंटरपोल ने दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया था। दोनों भाईयों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

6 लोग गिरफ्तार

Night Club Fire Luthra Brothers Arrest: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। नाइट क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली के नाम शामिल हैं। पुलिस ने बीते दिन क्लब के 4 मालिकों में से एक, अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने गुप्ता को 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा। आरोपी को कल रात दिल्ली से गोवा लाया गया था।

गोवा नाइट क्लब आग मामले में पहली कार्रवाई, आग लगने से पहले का Video Viral

Goa Nightclub Fire Update: गोवा के नाइट क्लब में आधी रात को आग लगने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आग लगने से पहले का है, जब एक बैली डांसर डांस करती नजर आ रही है और पीछे आग लग रही है। ये वीडियो रात का है।
गोवा नाइट क्लब मालिक सौरभ लूथरा
गोवा नाइट क्लब मालिक सौरभ लूथरा
Goa Nightclub Fire Update: घटना में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।