Islamabad Mosque Blast: इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल

islamabad-shia-mosque-suicide-blast-31-dead

Islamabad Mosque Blast: इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल

 islamabad mosque blast इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला 31 की मौत 169 घायल

Islamabad Mosque Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, इस हमले में 31 लोगों की मौत हुई है और लगभग 169 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या अधिक बताई गई थी, करीब 69। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया और सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया।

Islamabad Mosque Blast: इमरजेंसी लागू, हताहत बढ़ने की आशंका

इस्लामाबाद पुलिस के चीफ ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमला शहजाद टाउन इलाके में हुआ। विस्फोट के बाद लोग इधर-उधर बिखरे नजर आए और रेस्क्यू टीम घायलों को तुरंत अस्पताल ले गई। मृतकों के शवों की पहचान और उनकी अंतिम प्रक्रिया भी जारी है। Also Read-india us extra tariff ended: अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ आज से खत्म, भारत के लिए खुलेगा 30 लाख करोड़ डॉलर का बाजार

Islamabad Mosque Blast: राष्ट्रपति और मंत्रियों की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले में मारे गए लोगों के लिए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना पूरी तरह से इंसानियत के खिलाफ है। जरदारी ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पार्लियामेंट्री अफेयर्स मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा,इस्लामाबाद में हुए इस घातक धमाके की मैं कड़ी निंदा करता हूं। ऐसी घटनाएं देश और लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकती। हमें एकजुट होकर शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों का समर्थन करना होगा। 

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।