Karauli News: करौली में धराडी परंपरा के तहत अनोखी पर्यावरणीय शादी, बरगद के पौधे को बनाया साक्षी

karauli-news

Karauli News: करौली में धराडी परंपरा के तहत अनोखी पर्यावरणीय शादी, बरगद के पौधे को बनाया साक्षी

karauli news करौली में धराडी परंपरा के तहत अनोखी पर्यावरणीय शादी बरगद के पौधे को बनाया साक्षी

Karauli News:  राजस्थान के करौली जिले के कैमोखरी गांव (करणपुर क्षेत्र) में एक प्रेरणादायक और अनूठा विवाह समारोह संपन्न हुआ, जिसने पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी परंपरा का अद्भुत संदेश दिया। दूल्हा सत्येंद्र मीणा और दुल्हन विनीता मीणा की शादी धराडी प्रथा के अनुसार कराई गई, जो जिले में इस परंपरा के तहत होने वाली पहली शादी मानी जा रही है।

[caption id="attachment_82330" align="alignnone" width="300"]Karauli News  Karauli News[/caption]

Karauli News: जमीन की रक्षा का संकल्प लिया

धराडी प्रथा आदिवासी समुदाय की एक विशिष्ट परंपरा है, जिसमें किसी विशेष वृक्ष या स्थान को मातृशक्ति और प्रकृति का प्रतीक मानकर विवाह संपन्न कराया जाता है। इस विवाह में अग्नि की जगह बरगद और नीम के पौधों को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए और दंपति ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया। यह विवाह न केवल एक सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक पहल है।

पारंपरिक मूल्यों को प्राथमिकता दी गई

Karauli News: यह आयोजन जोहार जागृति मंच, आदिवासी मिशन और मीणा महापंचायत के संयुक्त निर्णय से तय किए गए 14 नियमों के अनुसार संपन्न हुआ। समारोह में किसी भी प्रकार के पाखंड या दिखावे से दूर रहते हुए प्रकृति और पारंपरिक मूल्यों को प्राथमिकता दी गई। विवाह स्थल पर सजावटी मंडप के स्थान पर नीम और बरगद के पौधे लगाए गए, जिन्हें पूजा गया।

Karauli News: उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए गए

इस विशेष विवाह समारोह की एक और विशेष बात यह रही कि विदाई के समय बारातियों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए गए, जिससे वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने साथ लेकर जाएं। दुल्हन विनीता मीणा द्वारा पारंपरिक धराडी भाषा में छपवाया गया विवाह निमंत्रण पत्र भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।