दिल्ली लाए गए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस ने किया अरेस्ट, गोवा अग्निकांड के बाद थाईलैंड भागे थे

luthra-brothers-arrested-goa-police-thailand-flee-goa-fire

दिल्ली लाए गए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस ने किया अरेस्ट, गोवा अग्निकांड के बाद थाईलैंड भागे थे

दिल्ली लाए गए लूथरा ब्रदर्स गोवा पुलिस ने किया अरेस्ट गोवा अग्निकांड के बाद थाईलैंड भागे थे

Luthra Brothers Arrested Goa Fire: गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब में 6 दिसंबर को हुए भीषण अग्निकांड के बाद फरार सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत वापस लाया गया है। दिल्ली पहुंचते ही गोवा पुलिस ने एयरपोर्ट से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  

गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों भाईयों की गिरफ्तारी के बाद दोनों का पहले मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें दिल्ली की पटियाला कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। यहां से रिमांड मिलने के बाद पुलिस दोनों को गोवा ले जाएगी।  [caption id="attachment_122540" align="alignnone" width="521"]गोवा पुलिस ने एयरपोर्ट से दोनों को गिरफ्तार किया। गोवा पुलिस ने एयरपोर्ट से दोनों को गिरफ्तार किया।[/caption]

11 दिसंबर को हुई थी गिरफ्तारी

लूथरा ब्रदर्स को 11 दिसंबर को थाईलैंड पुलिस ने होटल इंडिगो, फुकेट से हिरासत में लिया था। इसके बाद 12 दिसंबर को उन्हें फुकेट से बैंकॉक लाया गया, जहां से भारत लाया गया। हादसे के बाद 11 दिसंबर को गोवा पुलिस की पहल पर लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए थे। इसी दिन उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी रोहिणी कोर्ट ने खारिज कर दी थी कोर्ट से उन्हें किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली। Read More:गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोप

Luthra Brothers Arrested Goa Fire: 25 लोगों की मौत

सौरभ और गौरव लूथरा गोवा के बिर्च नाइट क्लब के मालिक हैं। ये वहीं क्लब है जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। थाईलैंड पुलिस ने 11 दिसंबर को फुकेट में दोनों को हिरासत में लिया। आज सुबह उन्हें बैंकॉक से भारत डिपोर्ट किया गया था।

गोवा नाइट क्लब आग मामले में पहली कार्रवाई, आग लगने से पहले का Video Viral

Goa Nightclub Fire Update: गोवा के नाइट क्लब में आधी रात को आग लगने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आग लगने से पहले का है, जब एक बैली डांसर डांस करती नजर आ रही है और पीछे आग लग रही है। ये वीडियो रात का है।

View this post on Instagram

  A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

Goa Nightclub Fire Update: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक फरार

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा जांच के आदेश देने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई, और पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं मालिक के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।