नवंबर 2025 में बड़ा बदलाव: बैंक से लेकर ChatGPT तक, जानिए क्या बदल गया है

november-2025-bank-chatgpt-fastag-updates

नवंबर 2025 में बड़ा बदलाव: बैंक से लेकर ChatGPT तक, जानिए क्या बदल गया है

नवंबर 2025 में बड़ा बदलाव बैंक से लेकर chatgpt तक जानिए क्या बदल गया है

November-2025-bank-chatgpt-fastag-updates

नवंबर 2025 बैंक बदलाव: नवंबर की शुरुआत के साथ ही देश में कई ऐसे नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी पर पड़ेगा। बैंक खातों से लेकर LPG सिलेंडर की कीमत, ChatGPT Go की फ्री सब्सक्रिप्शन और Fastag के नए नियम इस महीने की शुरुआत कई नए सरप्राइज लेकर आई है। आइए समझते हैं कि ये छह बड़े बदलाव आपके लिए क्या मायने रखते हैं।

1. बैंक खाते में अब चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे

अब तक बैंक खातों में सिर्फ एक ही नॉमिनी रखने का विकल्प होता था। लेकिन 1 नवंबर से आप अपने खाते में चार नॉमिनी जोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, आप यह भी तय कर पाएंगे कि कौन-सा नॉमिनी कितने प्रतिशत हिस्से का हकदार होगा। वित्त मंत्रालय का कहना है कि इससे क्लेम और उत्तराधिकार प्रक्रिया आसान होगी। अगर खातेधारक की मृत्यु हो जाती है, तो संपत्ति उसके नॉमिनी तक बिना कानूनी झंझट के पहुंच सकेगी। यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जिनके परिवार में कई सदस्य हैं और संपत्ति के बंटवारे को लेकर भ्रम बना रहता है।

2. आधार कार्ड अपडेट कराने के नए नियम

UIDAI ने बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह फ्री कर दिया है। यानी अब माता-पिता को इसके लिए 125 रुपये नहीं देने होंगे। यह सुविधा एक साल तक लागू रहेगी। वहीं वयस्कों के लिए नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलने का शुल्क 75 रुपये तय किया गया है। अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट करना चाहते हैं तो 125 रुपये देने होंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम लोगों को अपने डॉक्यूमेंट्स समय-समय पर अपडेट करने के लिए प्रेरित करेगा।

3. ChatGPT Go अब फ्री – भारत के यूजर्स के लिए तोहफा

AI की दुनिया से एक बड़ी खबर आई है। OpenAI ने घोषणा की है कि भारत में ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन एक साल तक पूरी तरह मुफ्त रहेगा। अभी तक यह सेवा 399 रुपये प्रति माह की थी। यानी यूजर को करीब 4,788 रुपये सालाना बचत होगी। इस प्लान में ज्यादा चैट लिमिट और इमेज जनरेशन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। भारत अब OpenAI के लिए दूसरा सबसे बड़ा यूजर मार्केट बन गया है, और कंपनी इस ऑफर के ज़रिए यूजर बेस को और मजबूत करना चाहती है।

4. Fastag से जुड़े नए नियम

अगर आपने अपने Fastag का ‘Know Your Vehicle’ वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो आपका टैग जल्द ही निष्क्रिय हो सकता है। NHAI ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि KYV पूरा न करने वाले यूजर्स को रिमाइंडर भेजें। अब वेरिफिकेशन के लिए केवल नंबर प्लेट और टैग की फ्रंट फोटो अपलोड करनी होगी। साइड फोटो की जरूरत खत्म कर दी गई है, जिससे प्रक्रिया तेज हो जाएगी। इसके अलावा, 15 नवंबर से नया टोल सिस्टम लागू होगा अगर आप UPI से टोल भरते हैं तो 1.25 गुना चार्ज लगेगा, जबकि कैश पेमेंट करने पर पहले की तरह दोगुना शुल्क देना होगा।

5. पेंशनर्स को जल्द जमा करनी होगी लाइफ सर्टिफिकेट

अगर आप पेंशन ले रहे हैं, तो नवंबर के अंत तक अपनी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना न भूलें। केंद्र और राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बैंक या ऑनलाइन माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगर प्रमाण पत्र तय समय पर जमा नहीं किया गया, तो पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। सरकार ने बुजुर्गों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है।

6. LPG सिलेंडर सस्ता, राहत की सांस

दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब ₹1590.50 में मिलेगा, जो पहले ₹1597 था। कोलकाता और चेन्नई में भी सिलेंडर 4 से 6 रुपये तक सस्ता हुआ है। भले ही घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन रेस्तरां और होटल कारोबारियों के लिए यह राहत भरी खबर है।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।