PCB Warns Shadab Khan: शादाब खान ने दिग्गज प्लेयर्स की की आलोचना, अब मुश्किलों में फंसे!

pcb-warns-shadab-khan-for-commenting-on-former-players

PCB Warns Shadab Khan: शादाब खान ने दिग्गज प्लेयर्स की की आलोचना, अब मुश्किलों में फंसे!

pcb warns shadab khan शादाब खान ने दिग्गज प्लेयर्स की की आलोचना अब मुश्किलों में फंसे

PCB Warns Shadab Khan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान अपने बयान की वजह से मुशकिल में फंसते नजह आ रहें हैं। उनके द्वारा दिए गए बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, T-20 वर्ल्डकप में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादाब खान ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स पर निशाना साधते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि - 'हमने भारत को हराया है, ये काम सीनियर प्लेयर नहीं कर पाए।'

पाकिस्तान के दिग्गजों ने प्लेयर्स की की थी आलोचना

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के कुछ दिग्गज प्लेयर्स ने पाकिस्तान टीम की आलोचना की थी, मोहम्मद यूसुफ और शाहिद अफरीदी का कहना था कि- 'क्रिकेट इस समय अपने 'सबसे बुरे दौर' में है और बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ियों पर अब सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए विचार नहीं किया जाना चाहिए'।

बता दें कि, 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। इस हार के बाद ही पाकिस्तान के कुछ पूर्व दिग्गज प्लेयर्स ने कुछ प्लेयर्स की जमकर आलोचना की थी।

शादाब के पलटवार से बढ़ी मुश्किलें

शादाब ने दिग्गजों की आलोचना के बाद पलटवार करते हुए कहा था कि- 'आलोचना क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा है। पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी राय है। वे दिग्गज थे, लेकिन हमने जो किया, वे नहीं कर सके। हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है।'

PCB ने जताई नाराजगी

शादाब के बयान पर PCB ने नाराजगी जताई है। पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना पर दिए शादाब के बयान को अनुचित माना है। उन्हें हिदायत देते हुए अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है।

भाषा पर नियंत्रण रखने की हिदायत

रिपोर्ट के अनुसार,PCB ने टीम मैनेजर नवीद चीमा के जरिए शादाब से नाराजगी जाहिर की है। चीमा ने शादाब को फोन कर बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी सीमाएं लांघी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार चीमा को यह भी निर्देश दिया गया है कि, वह दूसरे खिलाड़ियों को याद दिलाएं कि वे अपने कमेंट्स मैच पर ही फोकस रखें और लाइन क्रॉस न करें, नहीं तो एक्शन लिया जाएगा। पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है। ग्रुप ए में वह चार में से तीन मैच जीतकर भारत के बाद दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप में उसे महज एक हार भारतीय टीम के हाथों मिली।

             

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।