प्रधानमंत्री मोदी की बेगूसराय और समस्तीपुर में चुनावी सभाएं: मंच पर नहीं थी लाइट...

pm-modi-mobile-light-begusarai-samastipur-rally

प्रधानमंत्री मोदी की बेगूसराय और समस्तीपुर में चुनावी सभाएं: मंच पर नहीं थी लाइट, PM ने जलवाई मोबाइल लाइट

प्रधानमंत्री मोदी की बेगूसराय और समस्तीपुर में चुनावी सभाएं मंच पर नहीं थी लाइट pm ने जलवाई मोबाइल लाइट

PM Modi election rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 24 अक्टूबर को बिहार में बेगूसराय और समस्तीपुर में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएँ कीं। इन सभाओं में प्रधानमंत्री ने चुनावी मुद्दों पर जनता को संबोधित करते हुए, महागठबंधन और NDA की तुलना की और युवाओं तथा आम जनता के लिए सरकार की उपलब्धियाँ साझा की।

PM ने जलवाई मोबाइल लाइट

सभाओं के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने को कहा और पूछा,
इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है? उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस के शासन में मोबाइल बहुत महंगा था और उसे विदेश से मंगवाना पड़ता था। उस समय भारत में केवल 2 मोबाइल फोन बनाने वाली फैक्ट्रियां थीं।
उन्होंने बताया कि आज NDA सरकार के दौरान 200 से अधिक मोबाइल फोन फैक्ट्रियां देश में काम कर रही हैं। इसके साथ ही डेटा की कीमतों में कमी आई है, जिससे युवाओं को कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल मार्केट का नया अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज बिहार में ये मोबाइल, ये प्रकाश हर कोई देख रहा है।”

PM Modi election rally: छठ व्रतियों को सूप बांटे

बेगूसराय में प्रधानमंत्री ने मंच पर छठ व्रतियों को सूप बांटे और भोजपुरी लोकसंगीत की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा को याद किया। मंच पर लाइट न होने के कारण केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने माइक लेकर कहा कि, “लाइट वाले स्टेज पर जल्दी लाइट दो।” [caption id="attachment_112476" align="alignnone" width="693"]पीएम ने जलवाई मोबाइल की लाइट पीएम ने जलवाई मोबाइल की लाइट[/caption] प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब से चुनाव की घोषणा हुई है, उन्होंने देखा है कि एनडीए में चिराग पासवान, कुशवाहा जी और नीतीश कुमार जैसे समझदार नेता हैं, जबकि महागठबंधन में केवल लाठियां भांजने वाले नेता हैं। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इसमें “अटक, लटक, झटक और पटक दल हैं।”

जंगलराज नहीं, नई रफ्तार

समस्तीपुर में पीएम मोदी ने जंगलराज का जिक्र 17 बार किया और जनता को याद दिलाया कि महागठबंधन की सरकार में कानून व्यवस्था, विकास और रोजगार पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, “अब बिहार नई रफ्तार से चलेगा, फिर आएगी NDA सरकार।” प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह भी बताया कि समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 7 उम्मीदवार JDU से, 2 BJP से और 1 LJP से हैं, और इन उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की। https://youtube.com/shorts/w0f0avICcic?si=Y5W2S4oB9Ls-VbYo

डिजिटल इंडिया का सन्देश

PM Modi election rally: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनावी भाषण में डिजिटल इंडिया और रोजगार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा के कारण युवा अब कंटेंट क्रिएशन, ऑनलाइन व्यवसाय और नई डिजिटल मार्केट में सक्रिय हैं। यह युवाओं के लिए नए अवसर और बिहार के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उनकी इस बात से यह साफ है कि एनडीए का फोकस अब तकनीकी विकास, रोजगार और कानून व्यवस्था पर है, जबकि महागठबंधन पर केवल आलोचना का ही जोर है।

संबंधित सामग्री

MP में पेयजल संकट पर सरकार सख्त, हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम; CM डॉ यादव ने दिए कड़े निर्देश

राज्य

MP में पेयजल संकट पर सरकार सख्त, हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम; CM डॉ यादव ने दिए कड़े निर्देश

मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट के चलते मुख्यमंत्री ने आपात कदम उठाए हैं, जिसमें नियमित जल आपूर्ति और सख्त निगरानी शामिल है।

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

राज्य

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण भारत में विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, जिससे जल समस्या में कमी आई है।

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

राज्य

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक संदेशों के बीच विद्यार्थियों से संवाद किया।

नशे की लत बनी दोहरे हत्याकांड की वजह! दिल्ली के गोविंदपुरी में महिला, बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

जुर्म गाथा

नशे की लत बनी दोहरे हत्याकांड की वजह! दिल्ली के गोविंदपुरी में महिला, बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

दिल्ली के गोविंदपुरी में मां और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार किया, जिसने सलाह से नाराज होकर हत्या की।

“300 यूनिट का वादा, 125 यूनिट भी छीनी”: जयराम ठाकुर ने बोला हिमाचल की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

राज्य

“300 यूनिट का वादा, 125 यूनिट भी छीनी”: जयराम ठाकुर ने बोला हिमाचल की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस सरकार पर वादों से पीछे हटने और बिजली सब्सिडी समाप्त करने का आरोप लगाया।