अब ट्रेन में मिलेगा कंबल भी VIP स्टाइल में: जानिए क्यों बदल रही है रेलवे की सोच!

railway-bedroll-blanket-cover-ac-train-cleanliness-upgrade

अब ट्रेन में मिलेगा कंबल भी VIP स्टाइल में: जानिए क्यों बदल रही है रेलवे की सोच!

अब ट्रेन में मिलेगा कंबल भी vip स्टाइल में जानिए क्यों बदल रही है रेलवे की सोच

अब सफर में सिर्फ दूरी नहीं, साफ-सुथरे एहसास भी होंगे

railway-bedroll-blanket-cover-ac-train-cleanliness-upgrade  railway bedroll blanket: रेलवे ने सुन ली यात्रियों की वो अधूरी शिकायत, जो अक्सर अनसुनी रह जाती थी। कभी याद है वो ठंडी रात जब ट्रेन के एसी कोच में ठिठुरते हुए कंबल में खुद को लपेटने की कोशिश कर रहे थे? ऊपर से वो अजीब सी महक... जिसने नींद की जगह बेचैनी दे दी थी। ऐसे अनुभव हर भारतीय रेलयात्री के हिस्से में एक बार तो जरूर आए होंगे। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने आपकी इस परेशानी को दिल से समझा है – और लाया है एक छोटा लेकिन बेहद असरदार बदलाव। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

जयपुर-असर्वा एक्सप्रेस

राजस्थान के खातीपुरा जयपुर स्टेशन से चलने वाली जयपुर-असर्वा एक्सप्रेस के एसी कोच में अब यात्रियों को कंबल के साथ मिलेगा एक स्पेशल प्रिंटेड कवर। ये कोई दिखावा नहीं, बल्कि साफ-सफाई और हाइजीन के उस मानक की शुरुआत है जिसकी हमें सालों से ज़रूरत थी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इस सुविधा की शुरुआत की और इसे पायलट प्रोजेक्ट बताया। उनका मानना है

"कंबल सालों से मिल रहे हैं, पर उसकी सफाई पर हमेशा संदेह रहता था। अब ये संदेह खत्म करना ज़रूरी है।"
और ये सिर्फ कंबल कवर नहीं है, ये एक सोच की शुरुआत है। एक ऐसा भारत जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिर्फ सस्ता नहीं, बल्कि सम्मानजनक और सुकून भरा भी हो। कोरोना के दौरान जब बेडरोल की सुविधा बंद हुई, तब बहुतों ने महसूस किया कि ये छोटी सी चीज भी कितनी बड़ी राहत देती है। अब जब ये दोबारा शुरू हुई, तो रेलवे ने उसमें सुधार करना ज़रूरी समझा।

प्लेटफॉर्म ऊंचे किए, इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम लगाए

इस नई पहल के साथ-साथ जयपुर में कई छोटे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म ऊंचे किए गए हैं, इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम लगाए गए हैं और यात्री सुविधाओं में कई सुधार हो रहे हैं। अगर ये पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो जल्दी ही देशभर की एसी ट्रेनों में ये सुविधा दी जाएगी – ताकि कोई भी सफर सिर्फ मंज़िल नहीं, एक सुकून भरा अनुभव बन जाए। आखिरकार, सफर सिर्फ दूरी तय करने का नाम नहीं, बल्कि यादों का हिस्सा बनता है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।