Rajinikanth Honored Sanitation Worker: महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी ने जीता द...

rajinikanth-honored-sanitation-worker-women

Rajinikanth Honored Sanitation Worker: महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी ने जीता दिल, रजनीकांत ने किया सम्मानित!

rajinikanth honored sanitation worker महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी ने जीता दिल रजनीकांत ने किया सम्मानित

Rajinikanth Honored Sanitation Worker: साउथ के फेमस सुपरस्टार रजनीकांत अपनी दरियादिली और सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इस बार वो किसी फिल्मी सीन के लिए नही बल्कि अपने दरियाली दिली की वजह से चर्चा में हैं। हाल हि में उन्होंने एक महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी देखकर उन्हें सम्मानित किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

महिला सफाई कर्मी ने किया था दिल जीतने का काम

एक पद्मा नाम की यह महिला कर्मचारी चेन्नई के टी नगर इलाके में काम कर रही थी, तभी उन्हें एक लावारिस पाउच मिला, जिसमें 45 सॉवरेन (करीब 360 ग्राम) यानी सोने के आभूषण थे। इतने आभूषण देखकर किसी भी नियत फिसल सकती है। लेकिन महिला ने ईमानदारी का परिचय देते हुए तुरंत अपने सीनियर्स को इसकी जानकारी दी और पाउच को पुलिस स्टेशन में जमा करा दिया।

जांच के बाद असली मालिक को दिया गया बैग

पुलिस ने छान बिन की तब गहनों के असली मालिक का पता चला पुलिस ने वो बैग मालिक को लौटा दिया। फिर जब ये बात साउथ के सुपर स्टार को पता चली तो उन्होंने उस महिला कर्मचारी को चेन्नई स्थित घर पर आमंत्रित किया। फिर महिला को सोने की चेन पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। लोग महिला के साथ - साथ एक्टर की भी जमकर तारीफ कर रहें हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने भी महिला को किया था सम्मानित

महिला कर्मचारी के ईमानदारी से प्रभावित होकर तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने भी उन्हें बुलाकर एक लाख रुपए का चेक देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस फिल्म में रजनीकांत आएंगे नजर

रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म जेलर 2 में नजर आएंगे। इसमें विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती और शाहरुख खान भी कैमियो करेंगे। फिल्म का नेल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह Thalaivar 173 में भी नजर आएंगे।   Also Read- India U-19 WC 2026 Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला आज!

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।