N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

रंगास्वामी पुडुचेरी के CM बने

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

n रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने केरलम cm की घोषणा का इंतजार

रंगास्वामी पुडुचेरी के CM बने |

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। रंगासामी के अलावा BJP के A नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली। नमस्सिवायम 2021 में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए थे। पिछली पुडुचेरी सरकार में वे गृह मंत्री थे।

30 में से 16 सीटें 

4 मई को आए विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुए थे। AINRC ने 16 में से 12 सीटें जीतकर 75% का सबसे अधिक स्ट्राइक रेट हासिल किया। BJP ने 10 में 4 सीटें जीतकर 40% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 1 सीट ही जीत सकी।

केरलम CM का इंतजार

4 मई को 5 राज्यों के चुनावों के रिजल्ट आने के बाद बंगाल, असम और तमिलनाडु में नए CM की शपथ हो चुकी है। केरलम को अपने CM का इंतजार है। आज CM के नाम की घोषणा हो सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. मुरलीधरन ने राहुल गांधी से मिलने के बाद दावा किया गया था कि बुधवार सुबह तक मुख्यमंत्री का नाम सामने आ जाएगा। इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने केरलम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की केरलम CM के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी।

संबंधित सामग्री

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

राज्य

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की उपलब्धियों की सराहना की और जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया।

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।

CM डॉ यादव ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात, विकासात्मक विषयों पर हुई चर्चा

राज्य

CM डॉ यादव ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात, विकासात्मक विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विकासात्मक विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और खेल कोटा पर भी बातचीत हुई।