शशि थरूर के काफिले पर हमला, कांग्रेस उम्मीदवार से धक्कामुक्की

shashi-tharoor-convoy-attacked-congress-candidate-manhandled

शशि थरूर के काफिले पर हमला, कांग्रेस उम्मीदवार से धक्कामुक्की

शशि थरूर के काफिले पर हमला कांग्रेस उम्मीदवार से धक्कामुक्की

Shashi Tharoor convoy attack: केरलम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला किया गया। गनमैन और ड्राइवर से मारपीट की गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे मल्लपुरम के वांडुर की है। पुलिस के मुताबिक शशि थरूर सुरक्षित हैं। घटना के वक्त थरूर चुनावी सभा के लिए तिरुवल्ली जा रहे थे। 5 आरोपियों में से 1 को हिरासत में लिया गया है। हमले का कारण अभी पता नहीं चला है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

थनमैन से मारपीट 

वांडूर पुलिस के मुताबिक, संकरी सड़क पर पुल के पास रुकावट थी। थरूर के काफिले के आगे वाली गाड़ियों को तेज चलाने के लिए गनमैन रतीश के.पी. से कहते है। तभी 2 वाहनों में सवार 5 लोगों के एक समूह ने थरूर की गाड़ी को रोक लिया। गनमैन ने जब रास्ता साफ करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया। इसके बाद गनमैन ने शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस उम्मीदवार से धक्कामुक्की

उधर, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी से धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया। वे सुबह बहरामपुर में जनसंपर्क कर रहे थे। गली के मोड़ पर TMC कार्यकर्ता मौजूद थे। जब अधीर अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे तो TMC कार्यकर्ता धक्का-मुक्की शुरु कर देते हैं। अधीर को भी धक्का लगा। कांग्रेस का आरोप है कि वार्ड से TMC पार्षद भीष्मदेव कर्मकार की मौजूदगी में घटना हुई है।

[caption id="attachment_145092" align="alignnone" width="1251"]कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी से धक्का-मुक्की कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी से धक्का-मुक्की[/caption]

Shashi Tharoor convoy attack: राहुल की रैली

इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इडुक्की जिले में चुनावी रैली की। राहुल ने कहा - राज्य में कृषि और प्लांटेशन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। किसानों और मजदूरों को समर्थन नहीं मिल रहा है। जमीन के अधिकारों को लेकर भी असंतोष है। राहुल ने इलाके में बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष का भी जिक्र किया, जो किसानों और ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है।

4660 सहायक पोलिंग स्टेशन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए 4660 सहायक पोलिंग स्टेशन बनाने की मंजूरी दी है। जिन पोलिंग स्टेशनों पर 1,200 से ज्यादा वोटर हैं, वहां एक्स्ट्रा बूथ बनाए जाएंगे। इसका मकसद भीड़ को कम करना और मतदान प्रक्रिया को आसान बनाना है।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।