Shaurya Chakra Subedar Mohanram Poonia: शौर्य चक्र से सम्मानित हुए सूबेदार मोहनर...

shaurya-chakra-subedar-mohanram-poonia-manipur-bravery

Shaurya Chakra Subedar Mohanram Poonia: शौर्य चक्र से सम्मानित हुए सूबेदार मोहनराम पूनिया, मणिपुर हिंसा में दिखाई थी अद्भुत बहादुरी

shaurya chakra subedar mohanram poonia शौर्य चक्र से सम्मानित हुए सूबेदार मोहनराम पूनिया मणिपुर हिंसा में दिखाई थी अद्भुत बहादुरी

राष्ट्रपति ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित

Shaurya Chakra Subedar Mohanram Poonia: खबर राजस्थान के झुंझुनूं जिले से है जहां खाखोली ग्राम स्थित बुगालियों की ढाणी के वीर सपूत सूबेदार मोहनराम पूनिया को देश के तीसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। बतादें कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।

  मणिपुर हिंसा में बचाई 38 लोगों की जान

जनवरी 2024 में मणिपुर के अति संवेदनशील इलाके में तैनात सूबेदार मोहनराम को सूचना मिली कि दो गांवों पर सशस्त्र उपद्रवी हमला कर रहे हैं। बिना देरी किए वे अपनी टुकड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों से सीधी मुठभेड़ की। इस दौरान उनके पैर में गोली लगी, लेकिन घायल होने के बावजूद उन्होंने 38 ग्रामीणों की जान बचाई और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। read more: हेमकुंड साहिब के दरवाजे खुले : श्रद्धालुओं के लिए भव्य सजावट और कड़ी सुरक्षा

 घायल होने के बाद भी नहीं डगमगाया हौसला

जानकारी के लिए बतादें कि एक ओर जहां गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी ओर उनका हौसला एक क्षण के लिए भी नहीं टूटा। चिकित्सा से पहले उन्होंने राष्ट्रधर्म को प्राथमिकता दी और अपनी जान की परवाह किए बिना ग्रामीणों की रक्षा की। उनकी यह अद्वितीय वीरता और नेतृत्व क्षमता सभी के लिए प्रेरणा है।

  गांव और जिले में खुशी की लहर

सूबेदार मोहनराम पूनिया के शौर्य चक्र सम्मानित होने की खबर मिलते ही पूरे जिले में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, परिजनों और पूर्व सैनिकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके गांव में जश्न जैसा माहौल बन गया। सभी ने उनके साहस और सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 अब हैं पूरी तरह स्वस्थ

Shaurya Chakra Subedar Mohanram Poonia: घायल होने के बाद सूबेदार मोहनराम का इलाज सेना के अस्पताल में हुआ और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके पैर का घाव भी लगभग ठीक हो चुका है। देश को उन पर गर्व है, और उनका यह पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा और साहस की प्रेरणा देता रहेगा। read more: राजनीति और रिश्तों में दरार,लालू यादव ने तेज प्रताप को किया अलग  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।