कल्याण बनर्जी को ममता ने बनाया TMC का नया चीफ व्हिप, स्पीकर को लिखा लेटर

TMC में बगावत और नए चीफ व्हिप

कल्याण बनर्जी को ममता ने बनाया TMC का नया चीफ व्हिप, स्पीकर को लिखा लेटर

TMC में बड़ी बगावत के बाद ममता बनर्जी ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में नया चीफ व्हिप नियुक्त किया, 20 सांसदों ने छोड़ा साथ।

कल्याण बनर्जी को ममता ने बनाया tmc का नया चीफ व्हिप स्पीकर को लिखा लेटर

TMC में बगावत और नए चीफ व्हिप |

तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में TMC का चीफ व्हिप बनाया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर मांग की इसे तत्काल प्रभाव रिकॉर्ड में लिया जाए। बता दे TMC के लोकसभा में 28 सांसदों में से 20 ने एक दिन पहले बगावत के बाद ममता का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने NDA सरकार को समर्थन देने का फैसला किया। इन्होने लोगों ने काकोली घोष दस्तीदार को अपना चीफ व्हिप चुना था।

कौन होता है चीफ व्हिप 

काकोली घोष ने बागी सांसदों के साइन वाला लेटर लोकसभा स्पीकर को भेजा। इसमें पार्टी से अलग हुए सांसदों के लिए अलग संसदीय ब्लॉक के रूप में सिटिंग मांगी थी। बता दे चीफ व्हिप किसी पार्टी का संसद में अनुशासन बनाए रखने वाला सीनियर नेता होता है। लोकसभा-राज्यसभा में उसका काम यह सुनिश्चित करना होता है कि सांसद सदन में पार्टी के रणनीति के हिसाब से काम करें।

मैं लड़ते-लड़ते यहां आई

लोकसभा में TMC के 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। 3 जून को बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। इस गुट के नेता ऋतब्रत हैं। काकोली ने कहा था कि वे अभी भी लोकसभा में पार्टी की चीफ व्हिप हैं। काकोली ने 27 मई को TMC छोड़ दी है, लेकिन सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया था। काकोली ने कहा- मैं 1986 से ममता बनर्जी के साथ हूं। 2005 में मुझे पार्षद तक का चुनाव लड़वाया था। मैं तो लड़ते-लड़ते यहां आई। मेरा सर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं। बहुत सह लिया।

संबंधित सामग्री

TMC विधायकों की शिकायत पर ममता के घर पहुंची CID, फर्जी साइन का आरोप

देश-विदेश

TMC विधायकों की शिकायत पर ममता के घर पहुंची CID, फर्जी साइन का आरोप

CID team reached Mamata Banerjee's Kali Ghat residence, housing the TMC central office, amid ongoing internal disputes within the TMC.

TMC के 28 सांसदों में से 20 ने ममता का साथ छोड़ा, NDA का समर्थन करेंगे

देश-विदेश

TMC के 28 सांसदों में से 20 ने ममता का साथ छोड़ा, NDA का समर्थन करेंगे

TMC के 20 लोकसभा सांसदों ने NDA को समर्थन देने का निर्णय लिया है। सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और ममता की आलोचना की।

TMC में फूट, 58 विधायकों ने की बगावत, ऋतब्रत बनर्जी को बनाया विधायक दल का नेता

देश-विदेश

TMC में फूट, 58 विधायकों ने की बगावत, ऋतब्रत बनर्जी को बनाया विधायक दल का नेता

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती बगावत के चलते 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता चुना।

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर झारखण्ड सीएम सोरेन का तीखा बयान, कहा- “हिंसा नहीं, संवाद है लोकतंत्र की ताकत”

राज्य

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर झारखण्ड सीएम सोरेन का तीखा बयान, कहा- “हिंसा नहीं, संवाद है लोकतंत्र की ताकत”

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद राजनीतिक हस्तियों ने हिंसा की कड़ी निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, भाजपा पर आरोप

देश-विदेश

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, भाजपा पर आरोप

पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है, जिसे TMC ने लोकतंत्र पर हमला कहा है जबकि BJP इसे ड्रामा कह रही है।