Vice President Jagdeep Dhankhar Uttarakhand visit: तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर ...

vice-president-jagdeep-dhankhar-uttarakhand-visit-nainital-security-arrangements

Vice President Jagdeep Dhankhar Uttarakhand visit: तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नैनीताल में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी

vice president jagdeep dhankhar uttarakhand visit तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी

कुमाऊं विश्वविद्यालय और शेरवुड कॉलेज में होंगे शामिल

Vice President Jagdeep Dhankhar Uttarakhand visit: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे… बतादें कि इस दौरान वे नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय की फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे और शेरवुड कॉलेज में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

तो वहीं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा में 400 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, एटीएस, इंटेलिजेंस ब्यूरो और ड्रोन सर्विलांस की तैनाती की गई है। read more: कतर में फंसी उज्जैन की महिला की वापसी के प्रयास तेज, सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मदद की अपील

 स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट, डॉक्टरों की टीम रहेगी साथ

जानकारी के लिए बतादें कि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति की सेहत का ध्यान रखने के लिए तीन डॉक्टरों की विशेष टीम हर समय उनके साथ मौजूद रहेगी। सभी मेडिकल व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

आपातकालीन स्थिति में रिजर्व रखे गए अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल को रिजर्व किया है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी

Vice President Jagdeep Dhankhar Uttarakhand visit: उपराष्ट्रपति के नैनीताल आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात नियंत्रण तक हर बिंदु पर नजर रखी जा रही है, ताकि दौरे के दौरान कोई असुविधा न हो। read more: मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास भूस्खलन से यातायात बाधित, स्थानीय लोगों और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की मदद से मार्ग बहाल      

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।