Damien Martyn In Coma: कोमा में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर, मेनिनजाइटिस बीमारी से हैं ग्रसित!

australia-cricketer-damien-martyn-in-coma

Damien Martyn In Coma: कोमा में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर, मेनिनजाइटिस बीमारी से हैं ग्रसित!

damien martyn in coma कोमा में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मेनिनजाइटिस बीमारी से हैं ग्रसित

क्रिकेटर डेमियन मार्टिन इन दिनों काफी बीमार है, बताया जा रहा है कि वो मेनिनजाइटिस बीमारी से जूझ रहें हैं, जिसकी वजह से उन्हें ब्रिबेन के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, कहा जा रहा है कि वो इंड्यूस्ड कोमा में है। उनकी हालत बहुत गंभीर है। बता दें कि, मार्टिन की बॉक्सिंग डे के अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

गिलक्रिस्ट ने की उनकी बीमारी की पुष्टि

मार्टिन के क्लोज फ्रैंड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रीस्ट ने उनके बीमारी की पुष्टि की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मार्टिन का अच्छे से इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मार्टिन और उनकी वाइफ अमांडा इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहीं हैं, हालांकि उन्हें दुनिया की दुआएं और शुभकामनाएं उनका हौसला बढ़ाती है।

डेमियन का टेस्ट रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन ने 208 वनडे मैच और 67 टेस्ट मैच खेले। इसके अलावा उन्होंने 4 T-20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले। उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में 4406 रन बनाए वहीं वनडे मैच में 5346 रन बनाए। जब ऑस्ट्रेलिया साल 1999 और साल 2003 के वर्ल्ड कप जीता तब मार्टिन भी इस टीम में शामिल थे। फिर साल 2006 में उन्होंने 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संयास ले लिया। इसके बाद भी उन्होंने क्रिकेट को नहीं छोड़ा।

2003 में मार्टिन की बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया ने 2003 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया, इस दौरान मार्टिन ने 84 गेंद में 88 रन बनाए थे। टीम के कैप्टन रिकी पोटिंग के साथ उन्होंने 234 रनों की साझेदारी की। और टीम ने इसी के साथ 50 ओवरों मे 2 विकेट खोकर 359 रन बनाए थे। इतना ही नहीं साल 2006 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में मार्टिन ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे, उन्होंने 5 पारियों में 241 रन बनाएं थे, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल थे।  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।