चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों को CM धामी ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

chardham-yatra

चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों को CM धामी ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों को cm धामी ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

Chardham Yatra: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा पर जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.और उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया.

[caption id="attachment_147822" align="alignnone" width="1189"]CM धामी ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना CM धामी ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना[/caption]

Chardham Yatra: आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती

मुख्यमंत्री धामी ने देश भर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखण्ड में स्वागत किया,और कहा कि चारधाम यात्रा-आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का मार्ग है. यह यात्रा हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देती है. उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि यात्रा सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य हो. चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है.

Chardham Yatra: स्वर्णिम स्मृतियां अपने साथ लेकर जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए दृढ़ संकल्पित है. वे स्वयं लगातार यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. सरकार का लक्ष्य, हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और दिव्य अनुभव प्रदान कराना है. हर श्रद्धालु देवभूमि में बिताए गए पलों की स्वर्णिम स्मृतियां अपने साथ लेकर जाएंगे.

सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों एवं यात्रा मार्ग में विशेष स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के कण-कण में भगवान का वास है. इस पवित्रता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

यात्रा सुगम और तेज हो गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं. हाल ही में 12 हजार करोड़ की लागत से बने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ है, जिससे यात्रा सुगम और तेज हो गई है.

परियोजनाओं का कार्य भी आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत यात्रा मार्गों को सुगम बनाया गया है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम और गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब तक के लिए रोपवे परियोजनाओं का कार्य भी आगे बढ़ रहा है.

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि केदारनाथ में मेडिकल अस्पताल तैयार हो गया है. बदरीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जून तक तैयार हो जाएगा.

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।