चीता गामिनी ने 4 शावकों को दिया जन्म, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

cheetah-gamini-gives-birth-4-cubs-kuno-national-park

चीता गामिनी ने 4 शावकों को दिया जन्म, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

चीता गामिनी ने 4 शावकों को दिया जन्म cm डॉ यादव ने दी बधाई

Cheetah Gamini 4 Cubs: मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर बड़ी और सुखद खबर सामने आई। यहां मादा चीता गामिनी ने 4 शावकों को जन्म दिया। भारत में चीतों के पुनर्वास अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है।

4 शावकों को दिया जन्म,

CM ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये खुशखबरी साझा कर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा - अब मध्यप्रदेश चीतों के 'पुनरुद्धार' का भी मुख्य केंद्र बन रहा है। 'गामिनी' से जन्मी भारतीय मूल की 25 माह आयु की मादा चीता द्वारा खुले जंगलों में 4 शावकों को जन्म देना इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश की धरती चीतों के वंश विस्तार के लिए पूरी तरह अनुकूल है। प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सफल हो रही है।

प्राकृतिक वातावरण में शावकों का जन्म 

यह घटना न सिर्फ कूनो बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। साल 2022 में शुरू हुए चीता पुनर्वास परियोजना के बाद यह पहली बार है, जब किसी मादा चीता ने प्राकृतिक जंगल वातावरण में शावकों को जन्म दिया है। चीता गामिनी पिछले 1 साल से अधिक समय से खुले जंगल में रह रही थी। इस दौरान उसने शिकार करना, क्षेत्र तय करना और प्राकृतिक परिस्थितियों में खुद को बनाए रखना सीख लिया है। अब शावकों का जन्म इस बात का प्रमाण है कि चीतों का जीवनचक्र सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है।

Cheetah Gamini 4 Cubs: चीतों की संख्या 57 

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री Bhupender Yadav ने एक्स पर इस खुशखबरी को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का पल है और चीता प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। इन 4 नए नन्हे मेहमानों के आने के बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है. इसमें कूनो में जन्मे शावक और बाहर से लाए गए चीते शामिल हैं.

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।