ENG vs NZ Women WC: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, सोफी डिवाइन ने वनडे करियर को कहा अलविदा!

eng-vs-nz-women-wc-england-big-win

ENG vs NZ Women WC: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, सोफी डिवाइन ने वनडे करियर को कहा अलविदा!

eng vs nz women wc इंग्लैंड की धमाकेदार जीत सोफी डिवाइन ने वनडे करियर को कहा अलविदा

IND vs BAN Women Wc: बारिश बनी विलेन, बिना नतीजे के खत्म हुआ मुकाबला…

सोफी डिवाइन ने वनडे करियर से लिया सन्यास...

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने मैच के तुरंत बाद ही सन्याल लेने का ऐलान कर दिया। सोफी ने 2006 में डेब्यू किया था और अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 159 मैच खेलें। उन्होंने कुल 4279 रन बनाए। साथ ही सोफी के नाम 9 शतक और 18 अर्धशतक भी शामिल हैं।

न्यूजीलैंड की कमजोर बल्लेबाजी...

विशाखापट्टनम के डॉ. वायएस राजशेखर स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी , लेकिन टीम 48.1 ओवर में सिर्फ 168 रन पर सिमट गई। जॉर्जिया प्लिमर ने 43 रन बनाए, अमीलिया केर ने 35 रन बनाए और सोफी डिवाइन ने 23 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लिंसी स्मिथ ने 3 विकेट लिए, जबकि नैटली सिवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

एमी जोन्स की शानदार फिफ्टी...

एमी जोन्स की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 169 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत मजबूत रही और टैमी ब्यूमोंट व एमी जोन्स ने 75 रन की साझेदारी कर टीम को एक सॉलिड प्लेटफॉर्म दिया। ब्यूमोंट ने 40 रन बनाए, जबकि उनके बाद उतरीं हीथर नाइट ने 33 रन का योगदान दिया। अंत तक क्रीज पर डटी रहीं एमी जोन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 86 रन बनाए और टीम को 29.2 ओवर में 8 विकेट से जीत दिला दी। उनके इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, डिवाइन नहीं बचा सकीं टीम....

न्यूजीलैंड की पारी शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। कप्तान सोफी डिवाइन ने टीम को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन मिडल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। ब्रुक हॉलिडे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मैडी ग्रीन 18 रन से आगे नहीं बढ़ सकीं। इजाबेल गेज ने 14 रन का योगदान दिया और जेस कर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लगातार गिरते विकेटों की वजह से पूरी टीम 168 रन पर सिमट गई और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह...

न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड ने लीग स्टेज के अंत में कुल 11 पॉइंट्स हासिल किए और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब इंग्लैंड 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में होने वाले पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।        

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।