किसानों, श्रमिकों और ग्रामीणों की बल्ले-बल्ले, CM शर्मा ने जारी की कई योजनाओं की राशि

farmers-laborers-rural-celebrate-cm-sharma-scheme-funds-release

किसानों, श्रमिकों और ग्रामीणों की बल्ले-बल्ले, CM शर्मा ने जारी की कई योजनाओं की राशि

किसानों श्रमिकों और ग्रामीणों की बल्ले-बल्ले cm शर्मा ने जारी की कई योजनाओं की राशि

CM Sharma Scheme Funds: राजस्थान सरकार ने किसानों, श्रमिकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं की राशि एक साथ जारी की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त की राशि जारी की। इस किस्त के तहत राज्याके 65 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे 1,000 रुपये प्रति किसान की राशि भेजी गई। इससे कुल 663 करोड़ किसानों को ट्रांसफर किए गए हैं।

लाभार्थियों के खातों में पहुंचा पैसा 

मुख्यमंत्री भजनलाल का यह कार्यक्रम सिरोही में आयोजित हुआ, जहां से उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेशभर के लाभार्थियों के खातों में पैसा पहुंचाया। इस मौके पर केवल किसान सम्मान निधि ही नहीं, बल्कि कई जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि भी जारी की गई। सरकार की ओर से कुल मिलाकर 1,590 करोड़ अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाए गए। लाभार्थियों के खातों में पहुंचा पैसा 

श्रमिकों को आर्थिक सहायता

राजस्थान के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। निर्माण श्रमिक शिक्षा सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत 85,792 श्रमिकों के खातों में सीधे 89.49 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। इससे श्रमिक परिवारों को शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों में मदद मिलेगी। 

CM Sharma Scheme Funds: दुग्ध उत्पादकों को लाभ

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को बड़ा लाभ मिला । इस योजना के तहत करीब 4 लाख दुग्ध उत्पादकों के खातों में 50 करोड़ रुपये भेजे गए। बता दे कि, योजना के मुताबिक दूध उत्पादकों को प्रति लीटर दूध पर 5 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा है।

किसानों को 240 करोड़ रुपये की मदद 

CM Sharma Scheme Funds: किसानों को किसान सम्मान निधि के अलावा अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया गया। कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि किसानों के अकाउंट में भेजी गई। इसके अलावा फसल के उचित मूल्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही भावांतर योजना के तहत 10,000 किसानों को 240 करोड़ रुपये की मदद दी गई।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।