Govinda Manager Reacts To Money Trouble: मैनेजर ने गोविंदा के दिवालिया होने का किया खुलासा!

govinda-manager-reacts-to-money-trouble-claims

Govinda Manager Reacts To Money Trouble: मैनेजर ने गोविंदा के दिवालिया होने का किया खुलासा!

govinda manager reacts to money trouble मैनेजर ने गोविंदा के दिवालिया होने का किया खुलासा

Govinda Manager Reacts To Money Trouble: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। पिछले साल से एक्टर की तलाक की खबरें चर्चाओं में है हीं और अब खबरें आ रही हैं कि गोविंदा दिवालिया हो गए है। दरअसल, कुछ दिनों पहले गोविंदा प्राइवेट इवेंट्स और कॉलेज फंक्शन में पहुंचकर डांस करते नजर आएं। वो इवेंट्स में सिंपल सी कार में बहुत साधारण तरीके से पहुंचे तब से ही सोशल मीडिया पर लोग तरह - तरह की बातें कर रहें हैं। साथ ही उनके दिवालिया होने की खबरें तेज हो गई ऐसे में इस पर उनके मैनेजर का बयान सामने आया है।

मैनेजर ने दिवालिया होने का किया खुलासा!

हाल ही में गोविंदा के कई वीडियो वायरल हो रहे थे, एक वीडियो में वो क साधारण सी टैक्सी में बैठते नजर आए थे। इसके बाद वो एक कॉलेज और प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करते दिखे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, वायरल वीडियो के बाद लोगों ने तरह- तरह की बता बनाई तो इस पर उनके मैनेजर से जब सवाल किए गए तो उन्होंने कहा- ' ये बातें झूठी हैं।' शशि सिन्हा ने कहा कि - "गोविंदा का प्राइवेट इवेंट्स और स्कूल में परफॉर्म करने और सिंपल गाड़ियों में सफर करने का पैसों की तंगी से कुछ लेना-देना नहीं है। गोविंदा के पास सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई कारें हैं। यह बात बिल्कुल फिजूल है कि वह दिवालिया हो गए हैं और भीख मांग रहे हैं। परफॉर्म करना उनका प्रोफेशन है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह दिवालिया हो गए हैं। उस वक्त एयरपोर्ट के अंदर निजी वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं थी। " आगे कहा कि- “जो सरकार का एयरपोर्ट जोन होता है, जहां आर्म्स, एम्युनिशन और सरकारी इंतजाम होते हैं, वहां प्राइवेट गाड़ियां अलाउड नहीं होतीं। क्या आपने कभी गौर से देखा है कि वहां ‘भारत सरकार’ लिखा होता है? क्या भारत सरकार की गाड़ी किसी आम आदमी को ऐसे ही मिल जाती है? एयरपोर्ट पर उस समय भारत सरकार की गाड़ी अलाउड थी, इसलिए वही इस्तेमाल की गई। गोविंदा के पास एक नहीं, बल्कि कई गाड़ियां हैं।

'करोड़ों रुपए का ठुकरा चुके ऑफर'- शाशि सिन्हा

मैनेजर ने आगे कहा कि- “मैं खुद इसका गवाह हूं कि उन्होंने करोड़ों रुपए के ऑफर ठुकराए हैं। स्क्रिप्ट पसंद न आना या किसी और वजह से काम न करना अलग बात है, लेकिन वह ऐसे एक्टर हैं जिनकी हाल के वर्षों में कोई हिट फिल्म नहीं आई, फिर भी बड़े प्रोड्यूसर और एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने काम करना छोड़ दिया है। बहुत जल्द इससे जुड़ी एक बड़ी अनाउंसमेंट भी सामने आएगी।” गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती

' जब गोविंदा को आर्थिक तंगी का करना पड़ा था सामना'

शशि सिन्हा ने कहा कि, एक समय गोविंदा आर्थिक तंगी से गुजर रहें थे, हालांकि यह बात आज की नहीं है, बल्कि 8–10 साल पहले की है। जब गोविंदा सांसद बने थे, उसके बाद की बात है। बहुत लोग सोचते हैं कि सांसद बन गए तो बहुत पैसा कमा लिया होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।' आगे कहा कि- 'मुझे याद है कि जब वह सांसद बने, तब भी उन्होंने सांसद फंड और अपनी कमाई से लोगों की मदद की। किसी को यह दे दो, किसी का वह कर दो। इसी चक्कर में एक समय ऐसा आया कि उनके पास पैसे नहीं बचे। हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा। वह जलदर्शन बिल्डिंग है, बहुत बड़ी बात है। उसे गिरवी रखकर लोन लिया और पुराने खर्चे चुकाए। यह पैसा न किसी प्रोड्यूसर ने दिया, न किसी फाइनेंसर ने। हमने कभी इस बारे में कुछ कहा भी नहीं।'

'उन्होंने डांस करके पैसे कमाएं, किसी मांगने नहीं गए'- गोविंदा मैनेजर

'आज मैं यह इसलिए बता रहा हूं क्योंकि वह उस हालत से बाहर निकले हैं। अगर उन्हें मनपसंद और इज्जत के साथ काम नहीं मिलता, तो वह शो नहीं करते, लेकिन कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने इज्जत के साथ मिले कार्यक्रम किए। अभी कुछ ही समय पहले उनका घर गिरवी से फ्री हुआ है। उन्होंने डांस करके, प्रोग्राम अटेंड करके कमाया। वह न किसी से मांगने गए, न किसी ने उनसे पूछा। सच यही है कि उगते सूरज को ही सब नमस्कार करते हैं।'    

संबंधित सामग्री

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.

सोना-चांदी खरीदना अब पड़ेगा महंगा! मोदी सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए कितना असर होगा

देश-विदेश

सोना-चांदी खरीदना अब पड़ेगा महंगा! मोदी सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए कितना असर होगा

केंद्र सरकार ने सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। पीएम मोदी की अपील के बाद इस फैसले से बाजार और आम ग्राहकों पर असर पड़ सकता है।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

राज्य

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

राज्य

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान नहीं होगी वाहन रैली, मंत्रियों से भी कम से कम गाड़ियों के इस्तेमाल की अपील